दल्ली राजहरा

शुक्रवार 30 मई 2025

भोज राम साहू 9893765541

छत्तीसगढ़ के छोटे से शहर बालोद के योग शिक्षक धीरज शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। उनका नाम अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा प्रकाशित बुक “टॉप 21 इंस्पायरिंग योगिस 2025” में शामिल किया गया है।  इसके साथ ही उन्हें “आदियोगी योग भूषण अवार्ड” से भी सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा 15 जून, रविवार को दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जहां देश भर से चुने गए योग गुरुओं, समाज सेवियों और युवाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन योग का महाकुंभ कहा जा रहा है, जिसमें पूरे भारत के सभी राज्यों से योग शिक्षक, सामाजिक सेवी शामिल होंगे।

श्री शर्मा पिछले 15 वर्षों से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हुए है। धीरज शर्मा वर्षों से विद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉलोनियों, जेलों, आर्म फोर्सेस के जवानों, ग्रामीणों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन्होंने अब तक भारत के कई अलग अलग शहरों के हजारों लोगों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया है।  योग के प्रति उनके अथक परिश्रम, समर्पण व योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान किया जा रहा है।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!