छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान दल्ली राजहरा के गुप्ता चौक में बिजली करंट से एक युवक की मौत..!

दल्ली राजहरा गुरुवार 18 सितंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक पर दुर्गा पंडाल निर्माण कार्य कर रहें युवक डेविड कुमार रावटे पिता अजीत राम रावटे उम्र 21 वर्ष ग्राम घोटिया निवासी की करंट लगने से मौत हो गई।

घटना क्रम के बारे मे मृतक के साथ काम कर रहे उनके साथियों ने बताया कि कल बुधवार 17 सितंबर की रात्रि लगभग 3:00 बजे के बीच गुप्ता चौक में दुर्गा स्थापना के लिए मंच निर्माण किया जा रहा था l इस दौरान मृतक ऊपर चढ़कर कार्य कर रहा था। तभी मंच निर्माण में लगे बांस में पैर रखने पर अचानक टूट जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और हड़बड़ाहट मे उन्होने सामने से जा रहे बिजली के तार को पकड़ लिया l जिससे करंट लगने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।






