दल्ली राजहराबुधवार 4 जून 2025भोज राम साहू 9893765541पी एम श्री आडेझर में 23 मई 2025 से समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जो 1 जून तक चला ।शासन के निर्देशानुसार कला शिल्प और संस्कृति गतिविधियों में ड्राइंग, पेंटिंग , पोस्टर मेकिंग,नृत्य,संगीत और इको क्लब आदि गतिविधियां विषय विशेषज्ञों द्वारा कराया गया है।कौशल आधारित कार्य शाला में कंप्यूटर कौशल(बेसिक) ,कोडिंग, रोबोटिक्स आदि एवं स्पोकन इंग्लिश सत्र में पठन क्लब , कहानी सुनाना, वाद विवाद, अल्फाबेट वोवल्स,आर्टिकल आदि । उसी तरह शारिरिक एवं खेल गतिविधियों में योग एवं ध्यान कबड्डी, रिलेरेस, फुटबॉल, कैरम ,लोडू, चेस, आदि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक , मानसिक व बौद्धिक विकास किया व निखारा गया है।तबला व हार्मोनियम प्रशिक्षित संगीत शिक्षक श्री टिकेश्वर साहू के द्वारा बच्चों को तबला ढोलक हार्मोनियम एवं योगा में बच्चों को विभिन्न आसनों को सिखाया गया व संगीत के विभिन्न वादनो को सिखाया गया है।स्पोकन इंग्लिश में सुरेश ठाकुर द्वारा बच्चों को स्पोकन इंग्लिश का अभ्यास कराया गया जो दैनिक दिनचर्या में उपयोग में आते है कंप्यूटर शिक्षक श्री नरेन्द्र पटेल द्वारा बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारियों को से सिखाया गया । Spread the lovePost navigationआर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक लौह अयस्क खदान समूह राजहरा का विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश शिक्षकों के हित में नहीं है युक्तियुक्तकरण तत्काल प्रभाव से इसे रोकना चाहिए l :– रतिराम कोसम ( विधायक प्रतिनिधि )