छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहरा

“भाजपा युवा नेता नदीम बडगुजर के नेतृत्व मे हुआ नये भाजपा मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री का वार्ड नंबर 21 में स्वागत…l”.

दल्ली राजहरा

बुधवार 25 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक दृष्टि से हुए चुनाव में बालोद जिला के अंतर्गत दल्ली राजहरा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुड्डू जी महामंत्री रमेश गुजर जी व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश द्विवेदी जी का वार्ड क्रमांक 21 शास्त्री नगर वार्ड में नदीम बडगूजर जी के प्रतिनिधित्व में महिलाओं व युवाओं द्वारा पटाखा फोड़कर व मिठाई बाटकर भव्य स्वागत किया गया।

वार्ड में 25 सालों से कांग्रेस के पार्षद होने की वजह से महिलाओं और युवाओं ने भाजपा नेताओं से बदलाव की इच्छा जाहिर की लोग भाजपा को चुनाव जिताने व भाजपा पार्षद बनाने को आतुर दिखे। इस कार्यक्रम में बिट्टू साहू, विनय सावलकर ,सुभाष  उईके , पिंटू साहू, अरफिन खान, मोनू यादव,  बंटी साहू, गुलशन  मंडावी अरविंद , देव, निर्मल, निर्भय निर्मलकर सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!