दल्ली राजहरा गुरुवार 26 जून 2025 भोज राम साहू 9893765541उच्च शिक्षा विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा, जिला- बालोद (छ.ग.) के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 25.06.2025 को महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आपातकालीन एवं संविधान हत्या दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में कु. प्रिया मेश्राम बी.ए. द्वितीय सेमे. ने प्रथम स्थान, कु. काजल भांडेकर बी.लिब. ने द्वितीय तथा टोमेश कुमार एम.ए. चतुर्थ सेमे. राज. विज्ञान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता स्वामी सहित डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. ए. जॉन, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, श्री राजेश ठाकुर, श्रीमती कांती नेताम, श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती अनिता ठाकुर, श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी एवं कार्यालयीन स्टॉफ के कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया ।Spread the lovePost navigationशहीद अस्पताल के प्रतिनिधि मंडल ने अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन को सौंपने नगर पालिका अध्यक्ष को दिया आवेदन l प्रबंधक द्वारा मानी गई मांगे ठेका श्रमिकों के एकजुटता के कारण सफल हुई है l :– संयुक्त ट्रेड यूनियन दल्ली राजहरा