दल्ली राजहरा

रविवार 15 जून 2025

भोजराम साहू 9893765541

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र टाऊनशिप में किया गया! स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो को डायरिया से बचाव के विषय में जानकारी दिया गया l उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा l कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मृत्यु दर में कमी लाना है l जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों की सूची बनाकर घर घर जाकर ओ. आर. एस. पैकेट देकर एवं दस्त होने से उपयोग की विधि बताना है l डायरिया बचाव के लिए यदि बच्चों को दस्त हो तो माँ बच्चे को दुध पिलाना बंद नहीं करना है l पानी की पूर्ति के लिए बच्चों को ओ. आर. एस. की घोल पिलाना है l तथा माँ को बासी भोजन नहीं करना है l
हमेशा पानी को उबाल कर पीना है तथा व्यक्तिगत साफ सफाई में विशेष ध्यान देना है l खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद हाथो को साबुन से धोना है l दस्त होने की स्थिति में अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से तुरंत सम्पर्क करना है l स्वास्थ्य कर्मचारी गण एवं समस्त मितानिनगण अपने अपने कार्य क्षेत्र एवं दल्ली राजहरा के वार्डों में दस्त से बचाव के लिए जानकारी देंगे कार्यशाला में सुपरवाइजर लता यादव , स्वास्थ्य कर्मचारीगण आशा सोनी, करुणा सोनकुवर, हेमीन साहू, सारु पिस्दा, संजय यादव, संजय ठाकुर, कैलाश ठाकुर, रश्मि ठाकुर, प्रीति डेविड मितानिन प्रशिक्षक मंजू, आसू सोरी उपस्थित थे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!