दल्ली राजहरामंगलवार 17 जून 2025भोजराम साहू 9893765541ग्राम पंचायत गिधाली में शिक्षिका का अन्यत्र ट्रांसफर होने से ग्रामीण जनों द्वारा उग्र आंदोलन करते हुए शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूल में तालाबंदी कर दिए और ग्रामीण जन स्कूल के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिए l उन्होंने कहा कि जब तक वही शिक्षिका हमारे विद्यालय में नहीं आयेंगे तब तक हम अपना धरना प्रदर्शन करते रहेंगे lविद्यालय में तीन शिक्षक थे एक शिक्षक दृष्टिबाधित है तथा दूसरा शिक्षक विकंलाग है और जो शिक्षिका ठीक है उसे युक्तयुक्तिकरण के तहत अन्यत्र शाला में भेज दिया गया l जिसके कारण ग्रामीण जनों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी और प्रशासन से उसी शिक्षिका की मांग को लेकर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन कर दिए lविभागीय अधिकारियों के समझाइश पर भी ग्रामीणों ने कहा कि जब तक शिक्षिका की नियुक्ति नही होगी तब तक हम धरना से नहीं उठेंगे l मामला को गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस मौके पर पहुंचे और अधिकारियों और ग्रामीण जनों से चर्चा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी दो दिन के समय में आपके विद्यालय में उसी शिक्षिका को वापस कर देंगे l ग्रामीण जन संजय बैंस के बातों पर विश्वास करते हुए अपना आंदोलन समाप्त किए l दूसरे दिन ही जिला शिक्षा अधिकारी ने सुश्री धनबाई नागेंद्र का आदेश प्राथमिक शाला गिधाली में सहायक शिक्षिका की नियुक्ति आदेश निकाल दिए lग्रामीण जन उसी शिक्षिका का नियुक्ति आदेश पाकर प्रफुल्लित हुए और भाजपा नेता संजय बैंस और शासन का आभार व्यक्त किए l ग्रामीण जन इसे अपने गांव के बच्चों के भविष्य के लिए बड़ी जीत बता रहे हैं l आभार व्यक्त करने वाले माखन कोठारी लिखन बालेंद्र भागी राम साहू विक्रम केतन राठौर लखन लाल पन्नू राम देव प्रसाद मुकेश बालेंद्र धर्मेंद्र मिश्रा तुलेश सुधाकर प्रभु राम मेहर सिंग विनोद कोठारी भुवन कोठारी सीता राम सुनील कोठारी रेखा मिश्रा मुलिया बाई कमला बाई सोहदरा अरुणा ईश्वरी टांडिया मिथिलेश धनकर अहमद बाई दुकाली बाई ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया l Spread the lovePost navigationविश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, चिखलाकसा (दल्ली-राजहरा) में 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन l सर्वाइकल समस्या से जुझ रहे युवा पत्रकार दीपक यादव की जान बचाने जनता से मदद की अपील …..!