दल्ली राजहरा

बुधवार 18 जून 2025

भोजराम साहू 9893765541

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा की बैठक तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू की अध्यक्षता में स्थानीय साहू सदन में रखी गयी l बैठक का विषय 26 मार्च 2025 को संपन्न हुई l माँ कर्मा महोत्सव एवं आदर्श विवाह की समीक्षा, आय-व्यय की जानकारी के संबंध में थी साथ ही समाज के मध्य अन्तरजाति विवाह , सामाजिक संगठन को सशक्त बनाने ये संबंध में अध्यक्ष युवराज साहू ने उपरोक्त विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा में 15 परिक्षेत्र है l सभी परिक्षेत्र के सदस्यओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग राशि दिया था l इसके लिए मैं सभी समाज के लोगों का धन्यवाद करता हूं l
साहू समाज के द्वारा हर वर्ष आदर्श विवाह में सर्व समाज के स्वजातीय वर-वधू का सामाजिक रीति रिवाज से विवाह करवाया जाता है l हमारा समाज अंतरजातीय विवाह का समर्थन नहीं करता है l अगर कोई सामाजिक व्यक्ति अन्तरजाति विवाह करता है, तो उनके विवाह में समाज की किसी भी व्यक्ति को नहीं जाना है l हम सभी को सामाजिक संविधान के नियमों का पालन करना है l सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं आने वाले वर्ष में और बेहतर ढंग से कार्यक्रम करने की बात कही l माँ कर्मा महिला प्रकोष्ठ ने सामुहिक आदर्श विवाह एवं माँ कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की सराहना की l इस आयोजन में समाज के माताओं एवं बहनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं कलश शोभायात्रा में काफी उत्साह रहा l उपकोषाध्य शीतल साहू ने कार्यक्रम के लिए प्राप्त राशि एवं खर्च का विस्तार से आय – व्यय को प्रस्तुत किया l
l
कार्यक्रम का संचालन तहसील साहू संघ उपाध्यक्ष रेखू राम साहू ने किया एवं आभार व्यक्त गोविन्द साहू ने किया l बैठक में संरक्षक मोहन लाल साहू, अंजू साहू,  द्रौपदी  साहू, राधा साहू, चंम्पा देवी साहू, दामिनी साहू, विजय साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण रेवती साहू, कुन्ती साहू, पूर्णिमा साहू, कुन्ती साहू रेलवे कालौनी, छन्नू साहू, पुरूषोत्तम साहू , अजीत साहू, खूब लाल साहू, सुदर्शन साहू, शंकर साहू पदाधिकारीगण संगीता साहू,विमला साहू, गायत्री साहू, लिलेश्वरी साहू, बिमला साहू, किशोर साहू, गंगाधर साहू, गजेंद्र साहू, आशा साहू, भूखन साहू, हेमंत साहू, राजकिशोर साहू, हिरामत साहू, निर्मला साहू, टूकेश्वर साहू, राजेश्वरी साहू, रेणुका साहू, रामेश्वरी साहू ,मीना साहू,महेश्वरी साहू,सहित समाज के लोग उपस्थित थे l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!