दल्ली राजहरा

गुरुवार 19 जून 2025

भोज राम  साहू 9893765541

आज दिनांक 19 जून 2025 दिन गुरुवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खलारी क्र. 02 एवं प्राथमिक शाला खलारी क्रमांक 2 में संयुक्त रूप से प्रवेश उत्सव मनाया गया l कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर गणवेश वितरण किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति उर्वशी जी एवं अध्यक्षता ग्राम पंचायत खलारी के सरपंच श्री दुग्गा जी रहे l संकुल समन्वयक श्री नन्नू राम धनकर द्वारा प्रवेश उत्सव मनाने के उद्देश्य एवं शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में पालकों को अवगत कराया गया तथा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत प्रत्येक बच्चों एवं पालकों को एक-एक पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया तथा नशा मुक्ति एवं जल संग्रहण शपथ ग्रहण कराया गया l
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती प्रीति उर्वशा सरपंच श्री दुग्गा जी उपसरपंच श्री पुखराज निषाद जी पूर्व जनपद सदस्य श्री टीकम नेताम जी पूर्व सरपंच श्री धुनीत राम गोटा जी शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मनसुख नेताम जी, प्रधान पाठक श्री सुंदर लाल साहू जी श्री सुरेश कुमार कोठारी जी , शिक्षक श्री खिलावन ठाकुर, श्री बिजेंद्र विश्वकर्मा, श्री संतोष कुमार रावटे, श्री देवप्रसाद भुआर्य, श्री मती चंद्रकला पटेल , श्री मती लता ठाकुर एवं पालक उपस्थित रहे l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!