दल्ली राजहरा

शनिवार 21 जून 2025

भोजराम साहू 989375541

 

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यालय में समाजसेवी एवं योग प्रशिक्षक श्री मूलचंद शेट्टी जी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री शेट्टी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नियमित योगाभ्यास हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को स्वस्थ रखता है एवं रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को प्रतिदिन योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर, बिहारी लाल ठाकुर, डॉ. नमन , ज्वेल साहा, नरेंद्र कुमार, रमेश साहू, दल्लू निर्मलकर, राजेश साहू, नम्मू यादव, योगेश यादव, सरपंच नेताम, सुकुमार पत्रा, राम कुमार, चितरंजन यादव, महादेव, ईश्वर पटेल, तिलक साहू, ओम कुमार बर्गर, साक्षी गुप्ता , अंजलि साहू , धनश्याम साहू समेत बड़ी संख्या में मोर्चा के साथीगण, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के सदस्य एवं शहीद हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में शहीद अस्पताल में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जहां ANC विभाग में आने वाली गर्भवती महिलाओं ने स्टाफ नर्स की देखरेख में योगाभ्यास किया। इस प्रयास का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और शहीद अस्पताल की ओर से यह पहल योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!