दल्ली राजहरारविवार 22 जून 2025भोजराम साहू 9893765541दल्ली राजहरा भाजपा मंडल विश्व योग दिवस कल राजहरा में किया गया योग l भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री चेमन देशमुख जी के निर्देशनएवं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी के अगुवाई में विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर BSP राजहरा क्लब प्रांगण में एक दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि एकजुट संगठनात्मक शक्ति और समाज के प्रति भाजपा की सेवा भावना को भी उजागर करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सिद्ध हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें उपस्थिति रहेl जिला मंत्री – श्री राजेश दसोड़े मंडल अध्यक्ष – श्री रामेश्वर साहू मंडल महामंत्री – श्री रमेश गुजर नगर पालिका अध्यक्ष – श्री तोरन साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर नगर पालिका पार्षदगणसौरभ लुनिया पुरोबी वर्मा मुस्ताक अहमद स्वाधीन जैन नंनंद पसीने और श्याम जयसवाल उपस्थित थे lयोग प्रशिक्षण सत्र की विशेषता:इस सत्र का सफल मार्गदर्शन योग विशेषज्ञ श्री अनूप दास मानिकपुरी एवं श्री राजेन्द्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया।उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन के समग्र संतुलन और मानसिक शांति का माध्यम बताया तथा उपयोगी अभ्यास कराए।मंडल परिवार की सक्रिय भागीदारी भाजपा मंडल परिवार के समस्त समर्पित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों से यह आयोजन भव्यता, अनुशासन और प्रेरणा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।यह योग दिवस “सेवा, संस्कार और संगठन” की भाजपा संस्कृति का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।Spread the lovePost navigationविश्व योग दिवस पर शासकीय प्राथमिक , पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआंगोंदी द्वारा संयुक्त रूप से योग किया ग गया। टी. ज्योति (पार्षद वार्ड क्रमांक 26 ) द्वारा पार्षद निधि से ₹ 225000 ग्राउंड को सुसज्जित करने देने की कि घोषणा ।