दल्ली राजहरा सोमवार 30 जून 2025 भोज राम साहू 9893 765541पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने अपनी शादी की वर्षगांठ पिल फाउंडेशन भिलाई में निराश्रित पुरुषों एवं महिलाओं के साथ मनाया l पिल फाऊंडेशन भिलाई में बेसहारा और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को भोजन रहने एवं दवाई की व्यवस्था कर परमार्थ का कार्य किया जाता है l वर्तमान में इस संस्था में 84 महिला एवं पुरुष रह रहे हैं l संजय बैस ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती मंजू संजय बैस वर्तमान में कुसुम कसा जनपद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं l उन्होंने कहा कि शादी की वर्षगाँठ व्यक्ति के वैवाहिक जीवन का एक यादगार पल होता है ,क्यों ना हम इस यादगार पल को इन माता और पिता समान इन बेसहारा लोगों के साथ मनाएं उनकी बातों का मैं समर्थन करते हुए परिवार सहित बिल फाउंडेशन में वहां के सभी महिला एवं पुरुषों के साथ हम लोगों ने अपनी शादी की वर्षगांठ के अवसर पर एक साथ भोजन कर इस दिन को यादगार बनाया lमैं सभी जनप्रतिनिधियों से भी निवेदन करता हूं कि अपने वैवाहिक जीवन के इस पल को यादगार बनाने के होड में पैसे की बर्बादी ना करें l इन बेसहारा और असहाय लोगों के साथ दो पल गुजार कर भी आप अपने सुनहरे पल को यादगार बना सकते हैं l इस अवसर पर राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन उप सरपंच दीपक यादव राम जानकी के पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर साहू पुष्पजीत बैंस बरखा ठाकुर दीपक ठाकुर योगी साहू सौम्य बैंस समर्थ बैंस उपस्थित रहे lSpread the lovePost navigationऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दल्ली राजहरा में केंपस प्लेसमेंट ड्राइव प्रोग्राम का आयोजन कल 30 जुन को होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में बी आर बरेठिया (स्वास्थ्य सुपरवाइजर )के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l