छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

दल्ली राजहरा बुधवार 9 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893 765541
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की बैठक चेम्बर अध्यक्ष सतीश थोरानी और पदाधिकारियों को मौजूदगी में मंगलवार को चेम्बर कार्यालय में हुई इस बैठक में दल्लीराजहरा इकाई के अध्यक्ष अमित कुकरेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश मित्तल, मंत्री पंकज छाजेड़, कार्यकारणी सदस्य दिनेश जैन एवं जिला मंत्री स्वाधीन जैन सम्मलित हुए।
बैठक में आए आवेदनों के आधार पर 80 नए सदस्य बनाए जाने, कार्यकारी अध्यक्षों को 5 संभागों की जिम्मेदारी देने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डॉ. ईला गुप्ता को महिला चेम्बर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सुझाव आया कि वर्तमान वो हिसाब से चेम्बर भवन बहुत छोटा है,भविष्य में सर्वसुविधायुक्त चेम्बर भवन की आवश्यकता है। साथ ही सदस्यता शुल्क में वृद्धि करने का सुझाव भी मिला।





