राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : 10 फरवरी से 1 से 19 वर्ष तक के बच्चे को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा (एल्बेंडाजॉल टेबलेट)

10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 15 फरवरी को मॉप-अप दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन

कवर्धा, कबीरधाम जिले में 10 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय स्तर पर गृह भेंट कर एक से 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक (एल्बेंडाजोल) दवा का सेवन कराया जाएगा। साथ ही छूटे हुए बच्चों का मॉपअप राउण्ड का आयोजन भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कार्यक्रम का उचित क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग को समन्वय करते हुए 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल टेबलेट खिलाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की पूरी तैयारी कर ली गई है।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि 10 फरवरी को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर, किशोरियों को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि नाशक दवा (एल्बेंडाजॉल टेबलेट) खिलाया जाएगा। कलेक्टर श्री महोबे ने कृमि मुक्ति दिवस पर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक लेने के लिए आम जनता से अपील की है।
कलेक्टर श्री महोदय ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि इन सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी विभाग संयुक्त रूप से इसमें कार्य करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजन करने का मुख्य उद्देश 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चे को एल्बेंडाजॉल टेबलेट खिलाना और हैंड वॉश दोनों को शामिल करते हुए सफल बनाना है। इसी प्रकार 15 फरवरी मॉप अप दिवस को छूटे हुए बच्चों को कृमि नाशक दवा (एल्बेंडाजोल टेबलेट) का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे पूरा करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसमें कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चे जिसकी उम्र 1 से 19 वर्ष है वे सभी अपने बच्चे को कृमि नाशक दवा (एलबेंडाजॉल टेबलेट) जरूर खिलाएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 06 माह के अंतराल में प्रत्येक वर्ष 02 बार आयोताकिपजित किया जाता है। जिसका आयोजन 10 फरवरी 2023 को किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान 1 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर, किशोरियों को शिक्षा संस्थानों में कृमि नाशक दवा (एल्बेन्डाजॉल टेबलेट) खिलाया जाएगा। जिसमें 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरा करके, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली चूरा करके पानी के साथ सेवन कराया जाएगा एवं 3 से 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं को 1 गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्र के अनुसार दवा का सेवन कराया जाना है, ताकि ओवरडोज न हो व किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय समस्या न हो। छोटे उम्र के बच्चों को अभिभावक की उपस्थिति में दवा का सेवन कराए जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही मॉप-अप दिवस” 15 फरवरी 2023 को छुटे हुए बच्चों को कृमि नाशक दवा (एल्बेन्डाजॉल टेबलेट) का सेवन कराया जाएगा।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!