छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे को हस्ताक्षर साहित्य समिति दल्ली राजहरा ने दी श्रद्धांजलि..!

दल्ली राजहरा रविवार 13 जुलाई 2025
भोजराम साहू 9893 765541
हस्ताक्षर साहित्य समिति के द्वारा पद्मश्री सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष आयोजन किया गया, इस अवसर पर स्वर्गीय दुबे जी के साहित्यिक योगदान और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई,,,हास्य के कोकड़ा और ठहाका के परिंदा के नाम से मशहूर दुबे जी का छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी भाषा के उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है,,मंचों पर उनका जादू सबके सर चढ़कर लगभग तीन दशक तक रहा है,,,उन्होंने एक स्वस्थ हास्य और व्यंग्य की रचना का एक जीवन मंचों पर जिया है,,





