छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
10212 सदस्य बनवाकर प्रदेश में इतिहास रचने पर , भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर को मिला ‘सदस्यता रत्न सम्मान”

दल्ली राजहरा सोमवार 4 अगस्त 2025 भोजराम साहू 9893765541
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान 2024-25 के तहत बालोद जिले से सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर को ‘सदस्यता रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। भाजपा के इस महाअभियान में ठाकुर ने 10,212 सदस्य बनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की और प्रदेश भर में एक मिसाल कायम की।
इस उपलब्धि के लिए आयोजित ‘उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह’ का आयोजन रविवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।





