छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदविविध

बंग समाज द्वारा कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया कर्मयोगी देवकीनंदन श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

दल्ली राजहरा रविवार 17 अगस्त 2025 भोज राम साहू 98937 65541

 

कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कालीबाड़ी दल्ली राजहरा में बंगाली समाज (बंग समाज ) के द्वारा सह परिवार एकत्र होकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया l भगवान श्रीकृष्ण की आरती , तिलक चंदन के बाद फूल आदि से उनका अभिनंदन किया गया और समाज के लोगों साथ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया l

इस अवसर पर बंग समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर ए.के. चक्रवर्ती ने अपना विचार रखते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान कृष्ण जग के पालनहार विष्णु के एक ऐसे अवतार के रूप में धरती पर अवतरित हुए जिन्होंने अपने पद और कर्तव्य परायणता का अद्भुत उदाहरण दिया है l उन्होंने जिस रूप में अवतरित हुए उसके साथ पूरा विश्वास और जिम्मेदारी के साथ निभाया l बालकपन में मां यशोदा के साथ हरि का अवतार होते हुए वात्सल्य से ओतप्रोत अपना कर्तव्य निभाया l नटखट बालक बनकर गोपियों के साथ छेड़छाड़ तो सखा सहेलियों के साथ बाल्यापन के साथ भी पूरी तरह से न्याय किया l पशु प्रेम होने के कारण उन्होंने ग्वाल बनकर गाय चराने जंगल भी गए l पशुओं की रक्षा देखभाल सेवा में भी अपना कर्तव्य निभाया l कंस के साथ युद्ध करने गोकुल भी गए जहां अपने पुत्र धर्म का पालन करते हुए जन्म देने वाले माता-पिता को कंस को मार कर उनके कैद से मुक्त कराया l महाभारत युद्ध के समय अपने वचन के अनुसार हमेशा सत्य का साथ देते हुए हर परिस्थिति में पांडव का साथ देकर उन्हें विजय दिलवाया l वह शांति के भी पुजारी थे इसलिए शिशुपाल को 100 अपराध माफ करने का वचन दिया था l
महाभारत युद्ध को रोकने के लिए उन्होंने भी पांडव की ओर से शांतिदूत बनकर कौरव के साथ युद्ध को रोकने का प्रयास किया l भाई धर्म का पालन करते हुए द्रोपदी की रक्षा की तो वहीं युद्ध के समय जीवन में अनमोल मानव जीवन को सार्थक करने वाली सर्व उपयोगी श्रीमद् भागवत गीता का ज्ञान दिया l जो आज भी पूरे विश्व में मानव जीवन के लिए सबसे बेहतरीन मोटिवेशन का पुस्तक बनकर रह गया है l चाहे कोई भी धर्म संस्कृति के ज्ञाता हो सबका यही कहना है कि श्रीमद् भागवत गीता से बेहतर आज तक ना कोई पुस्तक है और ना कभी होगा l

 

मानव जीवन को सार्थक करना है तो भगवान श्री कृष्णा के लीला को अपने जीवन में उतारना होगा l

 लड्डू गोपाल जी के लिए भोग प्रसाद व्रती महिलाओं ने अपने घर से बनाकर भी लाया था , जिसमें खीर ,मालपुआ, पंजीरी ,लड्डू ,सिंघाड़ा, पूडी सब्जी ,हलवा,मोहन भोग और नाना प्रकार की मिठाइयां थी ।रात को भगवान की पूजा के बाद पुष्पांजलि देकर सभी ने अपना व्रत खोला ।

कार्यक्रम में सजल अशोक एवं मुनमुन सिन्हा ने भक्ति संगीत के प्रस्तुति दी तथा साज सज्जा बहुत बेहतरीन ढंग से दीपा माइती के द्वारा किया गया था l

 

कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति रही जिनमें है l मदन माइती सजल राय कनक बनर्जी गौतम बॉस गौतम माइती अशोक शाह अशोक आईच सुरेश सरकार सी यस मंडल उत्तम नायक मिंटू सिन्हा महिला समाज के सभी सदस्य एवं समाज के अन्य लोगों की भी गरिमा में उपस्थिति रही l

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!