दल्ली राजहरा बुधवार 25 जून 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 

डौण्डी विकास खंड के ब्रिटिश शासन के समय 10-11-1938 से संचालित शासन प्राथ० शाला-आमा बाहरा, संकुल-बोरिया में दिनांक 24-04.2025 को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- श्री भोला राम नेताम उपाध्यक्ष-जनपद पंचायत डौण्डी, अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गोटा पंच एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शा. प्रा. शाला आमाबाहरा, विशेष अतिथि- श्री गंगाराम ठाकुर पूर्व जनपद सदस्य एवं कौशिल्या देवी ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत-सिघोला थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भाँ शारदे के छाया चित्र की फुल-हार श्रीफल से पूजा अर्चना कर एवं बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। एवं नव -निहालों का स्वागत- गुलाल, पुष्पवर्षा कर मुंहमीठा कराया गया एवं मुख्य अतिथि के हाथों से दो सेट गणवेश एवं निःशुल्क पाठ्‌यपुस्तक वितरण किया गया। तथा शाला के बच्चे ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के झांकीयो से अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को नशा से दूर रहने हेतु नशा मुक्ति शपथ दिलाया गया। एवं माँ के नाम पर एक पेड़ बच्चों द्वारा एवं अतिथियों द्वारा पौधा रोपण किया गया।

साथ ही आगन बाड़ी के बच्चों के पालकों द्वारा आ० बा० शिक्षिका एवं सहायिक को साड़ी एवं श्री फल से भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्री नेताम जी ने बच्चो को अपने आशीर्वचन में कहा कि आज प्रवेश लेने वाले नवनिहाल बच्चे पढ़ लिखकर अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करेंगें। साथ ही पालकों से कहा कि बच्चों को तैयार कर समय में शाला भेजें। शाला के लिए पानी की समस्या को दूर करने हेतु बोर में मोटर पंप लगाने की सहमति दी। विशिष्ट अतिथि- गंगाराम ठाकुर ने कहा कि- माता बच्चे की प्रथम गुरु होती है। तथा बच्चों को सुख-सुविधाओं से ज़्यादा अच्छे संस्कार देने पर ध्यान देने कहा। ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके।

कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक डी० एल० भारद्वाज, ए०आर० अश्वार्य सहा. शिक्षक, आा० बा कार्यकर्ता-सहायिका, एवं मनोज कुमार, शिवकुमार कोरभि, मूलकराम नेताम- ग्राम पटेल, 8नरेश कुमार गोटा, देवेन्द्र मंडावी लव एवं कुश, जितेन्द्र कौरो आदि उपस्थित थे। नवीन महिला स्व सहायता समूह आमाबाहरा द्वारा नेवता भोज में खीर- पुरी, दाल चावल, सब्जी, पापड़ खिलाकर कार्यक्रम की समाप्ति किया गया l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!