छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
साहू समाज ने निर्विरोध पदाधिकारी का चुनाव संपन्न कराकर अनूठी मिशाल पेश की है l :– श्रद्धा पुरेंद्र साहू

दल्ली राजहरा मंगलवार 19 अगस्त 2025
भोज राम साहू 98937 65541

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े समाज में से एक साहू समाज ने राज्य स्तर पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराकर अन्य समाज के लिए एक अनूठी मिसाल पेश की है। साहू समाज की इस पहल का दुर्ग जिला पंचायत सदस्य, सभापति उद्योग एवं सहकारिता समिति व नई पहल स्टील बर्तन बैंक की संस्थापिका श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने स्वागत किया है। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया है।





