भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 25 से 26 फरवरी को दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है भिलाई के रिसाली स्थित द मार्क रिसोर्ट में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव करेंगे वही दूसरे दिन प्रशिक्षण वर्ग का समापन पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के द्वारा संपन्न होगा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई रिसाली में 25 फरवरी को शुरू होने वाली प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण वर्ग की उप देयता व महत्व पर दुर्ग सांसद विजय बघेल का उद्बोधन होगा प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा की भूमिका पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपना उद्बोधन देंगे द्वितीय सत्र में व्यक्तित्व विकास पर राजनांदगांव सांसद अपने उद्बोधन देंगे भारत का बढ़ता सुरक्षा समर्थ पर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश का संबोधन होगा भारत वैश्विक परिदृश्य पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपना वक्तव्य देंगे वही मीडिया में सोशल मीडिया की समझ पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज झा का उद्बोधन होगा आत्मनिर्भर भारत पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का उद्बोधन होगा मोदी सरकार की पिछड़ा वर्ग पर केंद्रीय योजना एवं उपलब्धियों पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेलजी भाई मसानी का संबोधन होगा अष्टम सत्र रिसर्च एवं पॉलिसी पर राष्ट्रीय पदाधिकारी पंकज चौधरी का उद्बोधन होगा दूसरे दिन 26 फरवरी को भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का उद्बोधन होगा भारत देश के मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा विषय पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का उद्बोधन होगा हमारी कार्यपद्धती एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी का उद्बोधन होगा हमारा विचार हमारा परिवार विषय पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल अपना संबोधन देंगे वही बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व एवं भाजपा का वैश्विक समाज विषय पर राष्ट्रीय प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अरुण सिंह अपना उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे और राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश द्वारा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाजपा की भूमिका विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया जाएगा अंत में 2014 के बाद आए युगांत कारी परिवर्तन एवं पिछले 8 वर्षों में अंत्योदयी पहल और केंद्र सरकार की उपलब्धि व राज्य सरकार की विफलता विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपना उद्बोधन देंगे

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!