दल्ली राजहरा शुक्रवार 22 अगस्त 2025 भोजराम  साहू 98937 65541

 युवा नेता श्याम जायसवाल को राजनीति की पाठशाला छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र में संगठन महासचिव हरीश भारद्वाज उल्लेख किया गया है। की भारतीय संविधान के मूल कर्तव्यों के प्रचार-प्रसार के प्रति आपका समर्पण और राजनीतिक शिक्षा में आपका व्यापक अनुभव आपको हमारे संगठन के लिए एक आदर्श नेता बनाता है। छत्तीसगढ़ अध्यक्ष के रूप में आपकी ज़िम्मेदारियाँ इस प्रकार होंगी:
1. राजनीति की पाठशाला की रणनीतिक दिशा और नियमित संचालन की देखरेख करना।
2. संवैधानिक कर्तव्यों पर केंद्रित हमारे शैक्षिक कार्यक्रमों के विस्तार हेतु अग्रणी पहल।
3. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर राजनीति की पाठशाला का प्रतिनिधित्व।
4. हमारा मानना ​​है कि आपकी दूरदर्शिता और नेतृत्व हमारे एनजीओ की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

हम आपके साथ काम करने और इस नई भूमिका में आपका समर्थन करने के लिए उत्सुक हैं। ज्ञात हो कि राजनीति की पाठशाला की शुरुवात संस्थापक दिल्ली के जुझारू नेता अजय पांडे द्वारा 2017 में किया गया था। आज पूरे देश में राजनीति की पाठशाल के हर राज्य में मजबूत नेटवर्क के साथ लगभग दो लाख सदस्य कार्यरत हैं। यह संगठन गैर राजनीतिक संगठन है। इसमें देश भर के कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता व समाजिक कार्यकर्ता, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, एक्टर, पुलिस अधिकारी सहित अन्य सरकारी कर्मचारी व अधिकारी जुड़े हुवे है। यह संगठन देश भर में स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा देने के साथ ही संविधान के मूल कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करती हैं। श्याम जायसवाल ने अपने नियुक्त पर संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ संस्थापक अजय पांडे का आभार माना है। व शीघ्र पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!