दल्ली राजहरा मंगलवार 2 सितंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541नवज्योति गणेश उत्सव समिति पुराना बाजार द्वारा इस वर्ष 2025 को आयोजन का 42वाँ वर्ष है सन 1986 से शुरुआत की गई गणेश उत्सव आज भी हर वर्ष आकर्षण मूर्ति स्थापना के साथ अनवरत चालू है !दल्ली राजहरा नगर के पुराना बाजार क्षेत्र में मुख्य मार्ग शहीद वीर नारायण सिंह चौक के पास प्रति वर्ष की भांति युवाओं द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य गणपति जी की मूर्ति की स्थापना लगातार 42 वर्षों से भव्य रूप से किया जा रहा है lनवज्योति गणेश उत्सव समिति के मुख्य रूप से सदस्य योगेश पटेल , नीरज निषाद , खिलेश पटेल , सन्नी साहू ,खिलावन, नवीन, दीपक , देवा , अजय निषाद , विकास गजेंद्र , अशोक श्रीवास्तव , हिमांशु कोला , हितेश साहू , राकेश निषाद , विष्णु कांडे , खिलेंद्र , मनीष , भूपेंद्र , विनय ,मयंक , राहुल , हिमांशु , नरेश , लोमेश , महेंद्र , प्रवीण व अन्य सदस्य शामिल हैं जो पूरी श्रद्धा के साथ प्रत्येक दिवस दोनों पहर गजराज की पूजा अर्चना करते हैं और भव्य साज सज्जा के साथ गणपति जी का उत्सव मनाते हैं । इस वर्ष भी भगवान गणेश हाथियों के बीच मनमोहक अंदाज में सिंहासन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं lSpread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ गौ सेवक कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और मैत्री संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन संपन्न, चंद्रशेखर सिंह राजपूत बने प्रदेश अध्यक्ष ! इंटर क्लब मुएथाई प्रतियोगिता में राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण सहित 18 पदक जीते l