छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा का नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में कल होगा मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण ।

दल्ली राजहरा

बुधवार 24 दिसंबर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

 

     नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का उनके जन्मदिवस पर 25 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय,अध्यक्षता अरुण साव उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन विकास विभाग, अति विशिष्ट अतिथि विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, भोजराज नाग सांसद कांकेर लोकसभा, अनिला भेड़िया विधायक डौंडी लोहारा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया जाएगा l

   मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वार डेकर ने शहर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं गण मान्य नागरिकों को लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए शामिल होने की अपील की हैl

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!