कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

खनिज न्यास निधि के 1.75 करोड़ से जगमगाएगी लौह नगरी दल्ली राजहरा की सड़कें ।

दल्ली राजहरा गुरुवार 25 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

 नगर में 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से ट्यूबलर पोल एलईडी लाइट लगाने के कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। नगर के प्रमुख मुख्य मार्ग में लगने वाली इस एलईडी लाइट से नगर पूरी तरह जगमगाएगा। इसके अलावा शहर के मुख्य चौक-चौराहों में 7 हाई मास्क लाइट भी लगाए जाएंगे।

घोषणा पत्र का संकल्प हो रहा पूरा

 

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने उपस्थित जनों से कहा कि तीनों चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया था। घोषणा पत्र के अनुसार शहर के चौमुखी विकास का संकल्प लिया गया था। उसका क्रियान्वयन अब होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के द्वारा शहर के चौमुखी विकास के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। जिसके तहत शहर को खनिज न्यास निधि से 1 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि दी गई है। इस राशि से शहर के शहीद अस्पताल से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में विद्युतीकरण किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि यह कार्य नगर पालिका के पार्षद, पीआईसी मेंबर, मंडल अध्यक्ष सहित सभी के प्रयास से क्रियान्वित हो रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चैमन देशमुख और जिला महामंत्री सौरभ लूनिया का विशेष सहयोग रहा।

 

कहां-कहां लगेंगी लाइटें

 

अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि भूमि पूजन के बाद वार्ड क्रमांक 9, 3, 22, 24 सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों में विद्युतीकरण किया जाएगा।
बस स्टैंड फव्वारा चौक से ज्ञानू पेट्रोल पंप चौक तक मुख्य मार्ग में लाइट लगाई जाएंगी। पेट्रोल पंप से माइंस ऑफिस चौक तक दोनों तरफ एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। माइंस ऑफिस चौक से श्रमवीर चौक तक एलईडी लाइट लगाया जाएगा। श्रमवीर चौक से गुप्ता चौक और आगे तक भी लाइटिंग की व्यवस्था होगी। बीएसपी हॉस्पिटल तक एलईडी लाइट के प्रकाश से नगर जगमगाएगा।

मुख्य मार्ग में पहले एक तरफ विद्युतीकरण होगा, आगामी दिनों में दूसरी तरफ भी एलईडी लाइट लगाई जाएगी। मेन रोड के दूसरे भाग के लिए भी लगभग 75 लाख रुपये की योजना का प्रस्ताव भेजा गया है।वार्ड क्रमांक 3, 9, 22, 4, 8 सहित अन्य वार्डों में भी एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।

 

शुद्ध पेयजल और बाईपास पर भी काम

 

अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में नगर के सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने की व्यवस्था की जाएगी। जलावर्धन योजना के तहत पेयजल प्रदान करने की योजना के तमाम लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

इसके अलावा नगर में आने-जाने वाले भारी वाहनों को अन्य क्षेत्र से गुजरने के लिए बाईपास सड़क निर्माण कार्य के लिए संपूर्ण कार्य किए जा चुके हैं। जल्द ही मंत्रालय स्तर पर इस संबंध में निर्देश जारी होंगे और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, जिसके आधार पर बाईपास सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जा सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि खनिज न्यास निधि से प्रथम बार किए जाने वाले इस विद्युत कार्य के अलावा आने वाले दिनों में भी अनेक कार्य किए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा बनाई जा चुकी है। जल्द ही धरातल पर कार्य पूर्ण होते हुए दिखाई देगा।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा –

 

चैनल की ओर से पूछे जाने पर कि दल्ली राजहरा आगमन के बाद आपका यह पहला भूमि पूजन है, शहर के विकास की दिशा में आपकी और क्या पहल हो सकती है, इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास पाटले ने कहा कि आज नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के प्रयासों का फल है कि आज 1.75 करोड़ रुपये के कार्य का भूमि पूजन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका में इसी तरह के कई विकास कार्य आगामी दिनों में होने हैं, जिसमें साफ-सफाई, विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य, सीसी रोड का निर्माण जैसे कई कार्य क्रियान्वित होने वाले हैं। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नगर के 4विभिन्न प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा और नगर पालिका के सभी पदाधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को लेकर शहर के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा –

 

वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बताया कि जैसे चुनाव के समय घोषणा की गई थी कि शहर का चौमुखी विकास होगा और नगर पालिका अध्यक्ष में हमारी सरकार बनी, तोरण लाल साहू अध्यक्ष और मनोज दुबे उपाध्यक्ष बने हैं, तब से लगातार मूलभूत सुविधाओं का विकास हो रहा है। पूरा नगर पालिका परिषद विकास कार्य की ओर ध्यान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी लगातार शहर के विकास कार्य की फाइल को गति दे रहे हैं, जिसका परिणाम है कि 1 करोड़ 75 लाख रुपये के शहर में विद्युतीकरण का आज भूमि पूजन हुआ है। यह शहर के लिए सौगात है।

 

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पट्टा वितरण की योजनाएं हैं। तोरण लाल साहू के प्रयास से बीएसपी के 130 एकड़ जमीन के सर्वे के लिए टीम गठित हो गई है। 270 एकड़ का पट्टा मिलने का काम लगभग अंतिम चरण में है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका के सभी पदाधिकारियों का प्रयास सफल हुआ है। मुझे पूरा उम्मीद है कि आगे आने वाले दिनों में और भी बहुत कुछ शहर का विकास होगा।
भूमि पूजन में ये रहे उपस्थित

 

भूमि पूजन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे , मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास पाटले, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पीआईसी मेंबर सुरेंद्र बेहरा, महेंद्र सिंह लड्डू एवं पार्षदगण टी. ज्योति राकेश देवांगन वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद मेवा पटेल एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!