दल्ली राजहरामंगलवार 16 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 16 जून 2026 को सुबह 11 बजे गिधाली स्थित निक्को माइनिंग कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का उद्देश्य कंपनी में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर साथियों की जायज मांगों को प्रबंधन तक पहुंचाना था।प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल के बीच बैठक हुई। प्रतिनिधि मंडल में कॉ. बसंत रावटे, कॉ. मूलचंद चन्देल, कॉ. महेंद्र कुमार गंजिर, कॉ. भोमराज, कॉ. पवन कुमार विश्वकर्मा और कॉ. ईश्वर निर्मलकर शामिल थे।बैठक में जन मुक्ति मोर्चा ने मजदूरों के हित में 4 मुख्य मांगें रखीं। पहली मांग आने-जाने के लिए प्रबंधन द्वारा बस की व्यवस्था करने की थी। दूसरी मांग भीषण गर्मी को देखते हुए मजदूरों के लिए ठंडे और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। तीसरी मांग बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी मजदूरों को बरसाती जूता और रेनकोट उपलब्ध कराने की थी। चौथी मांग कंपनी के अंदर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की थी।जन मुक्ति मोर्चा द्वारा रखी गई सभी मांगों को सुनने के बाद प्रबंधन ने समय मांगा। प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी जायज मांगों पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर उनका समाधान निकाला जाएगा।बैठक के बाद जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार गंजिर ने बाहर आकर सभी कार्यकर्ताओं को प्रबंधन के आश्वासन की जानकारी दी। इसके बाद प्रदर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया।इस विरोध प्रदर्शन में रूपा साहू, घनश्याम, शिशुपाल, सनातन सराफा, नवल चन्द्राकर, संजय निषाद, चन्द्रशेखर यादव, हितेश साहू, जीवन निर्मलकर सहित जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationझुरहाटोला स्कूल में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव बच्चों को दिए गए गणवेश के साथ नेवता भोज । चिखली की 4 आदिवासी बालिकाओं ने मारी बाजी, रायपुर फुटबॉल अकादमी में हुआ चयन ।