प्रधानमंत्री मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बैठक आयोजित कर टीम का किया विस्तार…

प्रदेश में गांव चलो घर-घर चलो अभियान 6 से 14 अप्रैल चलाकर जनता के बीच पहुंचेंगे…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण के निर्देशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजना को देशभर में जनता तक निचले स्तर में पहुंचाने के लिए गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान 6 से 14 अप्रैल तक देश भर में चलाया जाएगा।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में 6 से 14 अप्रैल तक प्रदेश जिला और मंडल में अभियान चलाने हेतु भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा के निर्देश पर आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में किया गया। बैठक में श्री चंद्राकर ने बताया कि गांव गांव चलो घर-घर चलो अभियान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक जनता के बीच निचले स्तर में पहुंचाने अभियान चलाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

आज बैठक के दौरान गांव गांव चलो घर-घर चलो अभियान में कार्य का विभाजन किया और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें राकेश चंद्राकर को दुर्ग संभाग प्रभारी, देवदत्त साहू रायपुर संभाग प्रभारी, निर्देश दीवान बस्तर संभाग, दिलेंद्र कौशिल बिलासपुर संभाग, मनोज गुप्ता सरगुजा संभाग प्रभारी बनाया गया है। वहीं भगवान यादव डेटा और संपर्क प्रभारी, भूपेंद्र शंकर सेन सह प्रभारी, श्रवण यदु मीडिया प्रभारी, नरेंद्र निर्मलकर सोशल मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी तामेश्वर साहू को बनाया गया है। वहीं बैठक के दौरान कार्यक्रम को करने हेतु प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें भी यह अभियान में शामिल होकर जनता के बीच घर-घर तक जाना है।

बैठक में हुआ तय…

6 से 14 अप्रैल तक गांव चलो घर-घर चलो अभियान चलाने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा वॉल पेंटिंग, पोस्टर पंपलेट, समाज प्रमुखों से मिलकर उनका सम्मान, ई रिक्शा चला कर अभियान का प्रचार-प्रसार करना नुक्कड़ सभा आयोजित करना सहित अन्य कार्यक्रम चलाकर जनता के बीच पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

आज प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर, प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू, होरीलाल सिन्हा, अशोक सिन्हा, प्रकाश चंद्राकर सह कोषाध्यक्ष, भगवान यादव सह कार्यालय प्रभारी, भूपेंद्र शंकर सेन, श्रवण यदु सह मीडिया प्रभारी, तामेश्वर साहू सह सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!