दल्ली राजहरा गुरुवार 4 सितंबर 2025

भोज राम साहू 9893765541

भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने भारत सरकार के द्वारा जीएसटी संशोधन पर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कहा कि 56वीं GST परिषद की बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। जिसके तहत 12% और 28% की टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब केवल दो स्लैब 5% और 18% ही रहेंगे। बालोद BJP ने केंद्र सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसका स्वागत किया है।

सौरभ लूनिया ने कहा है कि “भारत की आर्थिक यात्रा में ये एक ऐतिहासिक कदम है। पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दरों में भारी कटौती के लिए हार्दिक आभार।
इस ऐतिहासिक सुधार से करोड़ों मध्यम वर्गीय परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को लाभ होगा, साथ ही भारत की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।”

पूर्व भाजयुमो महामंत्री ललित जैन लडडू ने कहा कि दैनिक जरूरतों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कृषि क्षेत्र में संशोधित स्लैब वाले जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हैं। यह गरीब-हितैषी, विकासोन्मुखी निर्णय किसानों से लेकर व्यवसायों तक, समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा।”
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!