दल्ली राजहरा शुक्रवार 19 सितंबर 2025 भोजराम साहू 9893765541

पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा के आतिथ्य मे शुभारंभ किया गया l लोक कल्याण मेला में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि यह योजना जून 2020 में प्रारंभ की गई थी जिसमें समस्त शहरी पथ विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी,ऋण सहायता, नियमित ऋण अदायगी के प्रोत्साहन एवं डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतु संचालित पुनर्गठित प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना मे शहरी पथ विक्रेताओं को प्रथम 10हजार को बढ़ाकर 15 हजार, द्वितीय ऋण की राशि 20हजार को बढ़कर 25हजार किया गया है एवं तृतीय ऋण की राशि 50,000 रुपए तक का लोन दिए जाने का प्रावधान है l मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि शहरी पथ विक्रेता सड़क के किनारे पर रहते हुए सस्ते दामों पर रोजमर्रा का सामान उपलब्ध कराते हैं और इसी से अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं l इन शहरी पथ विक्रेताओं का व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है जिन्हें पुन पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि पीएम स्व निधि योजना की शुरुआत की गई है जिससे शहरी पथ विक्रेता जिन्हें रोलिंग के लिए अधिकतम ₹50000 तक का राष्ट्रीय कृत बैंकों द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाएगा l

 ➡️????????इस योजना के लिए पात्र ????????⬅️

इसका फायदा योजना से जुड़ कर शहरी पथ विक्रेता उठा सकते हैं l प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत पथ विक्रेता लोन हेतु आवेदन कर सकते है l ” लोक कल्याण मेला के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन नगर पालिक मे किया गया l

➡️???????? आवश्यक दस्तावेज????????⬅️

1. आधार कार्ड 2. मतदाता परिचय पत्र3. राशन कार्ड 4. पैन कार्ड 5. बैंक पासबुक की फोटो कॉपी 6. दो फोटो

 

➡️????????शिविर स्थल????????⬅️

शहरी पथ विक्रेता 22 सितंबर पानी टंकी के पास वार्ड क्रमांक 9, 24 सितंबर दुर्गा मंच वार्ड क्रमांक 20 एवं 25 सितंबर शहीद चौक मंच वार्ड क्रमांक 14, समय 10 बजे से 2बजे तक शिविर में आकर योजना का लाभ उठाये एवं कार्यालयीन समय में कार्यालय के परियोजना विभाग में पीएम स्व निधि ऋण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं l

   प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन मैनेजर केतन नायक,पार्षद सुरेश जयसवाल, सामुदायिक संगठक उमेश्वरी नेताम, लक्ष्मी सिन्हा, अभिजीत भगत उपस्थित थे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!