दल्ली राजहरा मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 9893765541छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने वन परिक्षेत्र दल्ली राजहरा वृक्षारोपण के अंतर्गत कार्य करने वाले दैनिक वेतन भोगियों के 9 महीने से रुके वेतन को तीन दिवस में दिलवाई ।बता दे की यह मामला दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र अन्तर्गत राजहरा बाबा प्लांटेशन ए बी वृक्षारोपण में कार्य करने वाले पांच दैनिक वेतन भोगियों का है । इनका दैनिक पारिश्रमिक ₹ 333 है, वेतन मासिक में होता है जो जनवरी 2025 से रुका हुआ था । इन्होंने कलेक्टर के पास जनदर्शन में भी अपनी समस्या बताई और विभाग में भी इसकी जानकारी दी लेकिन उसके बाद कोई भी कार्रवाई नहीं हुआ इतने लंबे समय से रुके हुए वेतन से परेशान होकर दैनिक वेतन भोगियों ने छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पास अपनी व्यथा सुनाई । उनकी समस्याओं को सुनकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर और छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने इस पर तत्काल कार्रवाई की और और विभाग को इस संबंध में संबंध में ज्ञापन दिया । इस पर तत्काल कार्रवाई न होने पर अनशन पर बैठने और आक्रोश प्रदर्शन की बात की पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने डांट फटकार लगाते हुए कहा दैनिक वेतन भोगियों का इतने लंबे समय से वेतन रोकना कहां से उचित है । अगर इतने लंबे-लंबे समय तक वेतन रोका जाएगा तो इनका घर परिवार और बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा। बार-बार शिकायत करने पर भी विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा था ।विभाग इनसे कार्य तो ले लेता है लेकिन जब वेतन देने की बात आती है तो इनको इधर-उधर भटकाया जाता । जबकि यह दैनिक वेतन भोगी लगातार अपने कार्य पर बिना वेतन के ही आ रहे हैं ऐसे में कुशल कार्यकर्ताओं को वेतन तत्काल देना होगा । छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा के डांट फटकार से घबराते विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 महीने से रुके वेतन को तीन दिवस में दैनिक वेतन भोगियों के खातों में भेजा ।जिससे खुश होकर विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रामचंद्र,रामप्रसाद ,कृपाराम, सुरेश कुमार नेताम, रवि शंकर, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा को धन्यवाद दिया । सोमनाथ उइके के कहा कि छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ,छत्तीसगढ़ माइन्स श्रमिक संघ लगातार अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करते आ रहे हैं किसान ,मजदूर ,कर्मचारी सभी वर्गो के समस्याओं के लिए हमेशा खड़ा रहा है और भविष्य में होने वाले किसान ,मजदूर ,श्रमिक व किसी भी वर्ग पर होने वाले शोषण व अत्याचार का खुल कर विरोध और रोकने का अथक प्रयास करता रहेगा।Spread the lovePost navigationमहामाया माइंस एवं आस पास के ग्रामीणों के लगातार चक्काजाम के चलते ठेका श्रमिको का ड्यूटी जाना हुआ बंद CGRKSS और CMSS ने महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन “गौरा जागे मोर गौरी जागे” तो एक पत्री रइनी बइनी के साथ मनाया गया दल्ली राजहरा में गौरी गौरा उत्सव..!