छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
तहसील साहू संघ एवं परिक्षेत्रीय साहू समाज,दल्ली राजहरा का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह होगा शनिवार 08 नवम्बर को।

दल्ली राजहरा गुरुवार 6 नवंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

👉 मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश अध्यक्ष डॉ निवेंद्र साहू
👉तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू उपाध्यक्ष (पुरुष) गोविंद राम साहू उपाध्यक्ष (महिला ) विमला साहू संगठन सचिव (पुरुष ) खूब लाल साहू संगठन सचिव (महिला ) कुंती साहू लेंगे शपथ ।
👉 दल्ली राजहरा के समस्त 15 परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी गण भी लेंगे शपथ l
समाचार
तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतल साहू ने बताया कि तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा द्वारा तहसील एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का “शपथ ग्रहण समारोह” एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू का सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 08 नवंबर शनिवार को दोपहर 3 बजे साहू सदन, न्यू बस स्टैण्ड के पास, दल्ली राजहरा में रखा गया है।





