दल्ली राजहरा शनिवार 15 नवंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541???? थाना बालोद क्षेत्र में जुआ में दांव लगाते जुआड़ियो के फड़ से 3,33,720 रू. को किया गया जप्त।➡️ बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में हुई कार्यवाही ।➡️ बालोद पुलिस के द्वारा अवैध शराब नशाखोरी जुआ सट्टा आदि पर नकेल कसने का बेहतरीन प्रयास।➡️ सभी 13 आरोपी बालोद जिले से संबंधित । ➡️समाचार ⬅️बालोद पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौंकी प्रभारियों को क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में- कल रात्रि 14 नवंबर को थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेंगुड़ा गुलाब ढ़ाबा के पीछे बगीचा खेत में आम जगह में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बालोद के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुआरियों के कब्जे से 3,33,720 रू नगदी रकम, ताश के 52 पत्ते, दो चार्जिंग बल्ब, एक नग लाल रंग की दरी को जप्त किया गया है ।जुआड़ियान का कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 489/2025 का अपराध पंजीबद्ध कर 13 आरोपीगण को गिरफतार किया गया। आरोपी गणों का नामः-01. मुकेश जैन पिता स्व. मानक चन्द जैन उम्र 49 वर्ष पता- दुधली मालीघोरी02. दीपक धनंजय पिता बाबूलाल धनंजय उम्र 27 वर्ष पता- कुन्दरू पारा बालोद03. समीर खान पिता समद लाल धनंजय उम्र 27 वर्ष पता- कुन्दरू पारा बालोद04. रोशन जैन उम्र 33 वर्ष पता मरार पारा बालोद05. अंकित सोमानी पिता राधेश्याम सोमानी उम्र 38 वर्ष पता बुढ़ा पारा बालोद06. रंजीत कविराज पिता माधव कविराज उम्र 44 वर्ष07. तनीश जैन पिता अजय जैन उम्र 23 वर्ष पता वार्ड 10 बालोद08. दिनेश टण्डन पिता दाउलाल टण्डन उम्र 39 वर्ष पता झलमला बालोद09. सुप्रीत शर्मा पिता जुगल किशोर उम्र 33 वर्ष पता गंजपारा बालोद10. करण सिंह पिता रंजीत सिंह उम्र 33 वर्ष पता आमापारा बालोद11. योगेश जैन पिता प्रकाश जैन उम्र 35 वर्ष पता- मरारपारा बालोद12. प्रवीण महेश्वरी पिता प्रताप महेश्वरी उम्र 34 वर्ष पता जवाहरपारा बालोद13. गुलाम सरवर तिगाला पिता मोहम्मद जब्बार तिगाला उम्र 40 वर्ष पता दुधली व जिला बालोद संपूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका थाना बालोद के निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्योधन यादव, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 457 भुपेश साहू, आरक्षक 100 उमाशंकर सिन्हा, आरक्षक 68 भुवन ध्रुव और आरक्षक 147 जितेन्द्र सिन्हा । नोट :– समाचार में आरोपियों के जानकारी मिलने में त्रुटि हुई थी इसलिए नाम गलत छप गया था । उसे सुधार दिया गया है । किसी को समाचार से ठेस पहुंची होगी तो हम क्षमा प्रार्थी हैं ।Spread the lovePost navigation“शाला की गतिविधियों से बच्चों सीखने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है ।”:– रत्ना हिरवानी (जनपद सदस्य डौंडी ) “जनजातीय समाज के लोगों का स्वाधीनता संग्राम एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।” :– भोजराज नाग सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र