दल्ली राजहरा बुधवार 19 नवम्बर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

 ग्राम कोहका में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन के पास शिवाजी की मूर्ति स्थापना का भूमि पूजन प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य, समाजसेवी गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने मूर्ति के लिए ₹11000 रुपए का सहयोग राशि भी प्रदान किया। कार्यक्रम में टीकम पिपरिया, हरिवंश देशमुख, तिलक देशमुख, चंद्रिका दिल्लीवार, ओमकार देशमुख, डाकर देशमुख, भागवत देशमुख, लोकनाथ देशमुख, बंसी लाल देशमुख, युगल देशमुख, माधुरी देशमुख, सुधा देशमुख, मोहिनी, तुशन देशमुख, भानुप्रताप देशमुख, गणपत देशमुख, मुन्ना लाल देशमुख, नरेंद्र देशमुख, भुवन देशमुख आदि उपस्थित थे।

समाज प्रमुख चंद्रिका दिल्लीवार ने बताया कि यहां पर विशाल शिवाजी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके लिए सामाजिक स्तर पर व अन्य स्तर पर लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने 11000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है।
भूमि पूजन के बाद जल्द ही यहां पर चबूतरा निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। पूजा अर्चना का कार्य पंडित ललित तिवारी ने किया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!