दल्ली राजहरा शुक्रवार 06 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 37 छत्तीसगढ़ बटालियन के अंतर्गत ए.टी.सी.-143 बोराई कैंप का 26 अक्टूबर से 04 नवंबर 2026 तक सफल आयोजन किया गया। 10 दिनों तक चले इस कैंप में पीएम श्री सेजेस डौंडी के 45 कैडेट्स ने भाग लेकर एनसीसी की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेना के अनुशासन को करीब से जाना।सीओ साहब के शब्दों ने भरा जोश कैंप कमांडेंट सी.ओ. नीलेश चतुर्वेदी ने कैडेट्स को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से सेना का जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक सैनिक का जीवन त्याग, अनुशासन और देशभक्ति से भरा होता है। उनकी बातों ने कैडेट्स में देश सेवा का नया जज्बा भर दिया। फायरिंग बनी सबसे बड़ा आकर्षण कैंप का सबसे बड़ा आकर्षण फायरिंग रहा। कैडेट्स ने पहली बार असली फायरिंग का अनुभव लिया। इसके साथ ही पी.आई. स्टाफ द्वारा कैडेट्स को विभिन्न सैन्य विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया, जैसे –शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट।स्मोक कैंडल के प्रदर्शन ने किया रोमांचित कैंप में स्मोक कैंडल का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि युद्ध के दौरान स्मोक कैंडल का उपयोग सैनिक को आड़ लेने और हेलीकॉप्टर को रास्ता बताने के लिए किया जाता है। इस प्रदर्शन ने कैडेट्स में विशेष रोमांच पैदा कर दिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261105-WA0010.mp4यातायात नियमों की भी मिली सीख । यातायात पुलिस द्वारा कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे खुद भी नियम मानेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। समापन पर मिली बधाई और आशीर्वादसमापन समारोह में कैंप कमांडेंट सी.ओ. नीलेश चतुर्वेदी ने कैडेट्स को अनुशासन का विशेष महत्व बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कैडेट्स के साथ उनकी एसोसिएट एन.सी.सी. अधिकारी अल्का मेंढे भी उपस्थित रहीं। शाला की प्राचार्या ज्योति मेश्राम तथा शाला के सभी शिक्षकगणों ने भी कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Spread the lovePost navigationजन मुक्ति मोर्चा ने की समीक्षा, संगठन को और मजबूत करने का लिया संकल्प ।