डोंगरगांव। डोंगरगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत घोरदा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार चल रही है जिन्होंने बीते साढ़े 4 साल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लगातार नये-नये घोटाले सुनने में और देखने में लगातार आम जनता को मिल रहे है। इस प्रदेश की जनता त्रस्त होकर भ्रष्ट सरकार को हटाने का मन बना ली है हम सभी को आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार को हटाकर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है इसके लिए हम सभी को कमर कस कर तैयार रहना चाहिए ।बैठक के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने डोंगरगांव मंडल के घोरदा में प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिव वर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजनांदगांव के साथ पहुंचे एवं कार्यक्रम पश्चात डोंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा मंडल कार्यकरणी विस्तार,एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुचे इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ नीरेंद्र साहू,पूर्व जिला महामंत्री दिनेश गांधी,रमेश सोनवानी,रामकुमार गुप्ता राजेश बिसने,जितेंद्र सिन्हा,प्रियंक सोनी,तामेश साहू,तामेश्वर साहू,दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष,इंदुमती साहू,चुन्नी यदु,कांति मौर्य,पूनम साहू,मालती साहू,भुवन साहू,मामेश साहू,वीरेन्द्र साहू,भुवन साहू,सिद्धि बडगुजर,महेश्वर साहू,जीवन वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!