दल्ली राजहरा गुरुवार 11 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका दल्ली राजहरा में 1 मार्च से अब तक दो बार सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया था इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने दिया l उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम की धारा के अनुसार पहली बैठक 30 अप्रैल एवं द्वितीय बैठक22 सितंबर 2025 को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी l हमारा उद्देश्य ही है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ हमने सभी विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ विकास की परियोजनाओं को चर्चा कर शहर का विकास कर रहे हैं, जिसके तहत आज दल्ली राजहरा शहर में केंद्रीय विद्यालय का कार्य प्रगति पर है विभिन्न वार्डों में जनमानस को असुविधा न हो इसके लिए नाली, सीसी रोड, कई वार्डों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों में विद्युत सुधार कर नई लाइट की व्यवस्था की गई है एवं विगत 5 वर्षों से बंद पड़ी जल आवर्धन योजना को नगर पालिका के अथक प्रयास से शासन द्वारा राशि स्वीकृत कराई गई हैl पेयजल की समस्याओं का निदान करते हुए नगर वासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर रही हैl नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य ही है कि हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर राजहरा शहर को सुंदर एवं विकास की राह पर अग्रसर करें lSpread the lovePost navigationकुसुमकसा में 16 दिसंबर से होगी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा का भव्य आयोजन, कल हुआ संजय एवं मंजू बैस के हाथों भूमि पूजन । जिला बॉक्सिंग संघ बालोद पर लगा गंभीर आरोप..! बिना चयन प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को भेज दिया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में..!