दल्ली राजहरा बुधवार 16 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौण्डी क्षेत्र और प्रदेश में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा और किसान संघ बालोद के संयुक्त बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।यह ज्ञापन अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डी जिला बालोद के नाम था, जिसे तहसीलदार डौण्डी देवेंद्र नेताम को सौंपा गया। इस अवसर पर प्रशासन के आला अधिकारी और पुलिस प्रशासन भी उपस्थित थे।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0055.mp4कार्यक्रम के तहत डौण्डी के मथई चौक से बाइक रैली प्रारंभ हुई, जो तहसील कार्यालय डौण्डी में धरना प्रदर्शन में तब्दील हुई। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0054.mp4धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, संतु, भीष्म, हुमन, घना राम, गौतम, प्रेम, कचरू, सुनील कुरेटी, कुसुमटोला के ग्रामीण शामिल हुए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0053.mp4मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के किसान और मजदूर साथियों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और किसान-मजदूरों के हक-अधिकार को बचाए रखना जरूरी है।संगठन की 9 सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं – 1. राशन कार्ड से नाम काटने पर रोक लगे – प्रदेश में 5 एकड़ रकबा वाले कृषक परिवारों का खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बिना जानकारी राशन कार्ड से नाम काटने पर तत्काल रोक लगाई जाए। 2. एग्रीटेक पंजीयन – किसानों के सामूहिक एग्रीटेक पंजीयन को रद्द कर पूर्व की भांति एकल एग्रीटेक पंजीयन को प्राथमिकता दी जाए। 3. फसल में कीट प्रकोप – वर्तमान में किसानों की फसलों पर बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, रोकथाम हेतु तत्काल उचित उपाय किया जाए। 4. गांवों का नगर में विलय रोका जाए – डौण्डी नगर पंचायत क्षेत्र में ग्राम खैरवाही, औराटोला, उकारी, गंगोलीडीह, कांड़े, अवारी, छिंदगांव, दगांव, सल्हाईटोला आदि ग्रामों को ग्राम पंचायत से विलग कर नगर पंचायत में शामिल करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। 5. स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार – गुदुम ग्राम पंचायत में भविष्य के निर्माणाधीन बेनिफिशियल प्लांट को संचालित करने के पूर्व स्थानीय व प्रभावित क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जाए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।6. निर्माण कार्यों में तेजी – क्षेत्र में इरिगेशन विभाग व पी.डब्ल्यू.डी विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर कार्य को समय सीमा के अंदर कराया जाए। 7. स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार – दल्लीराजहरा व आसपास का क्षेत्र खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद स्थानीय बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे को समाप्त कर रोजगार प्राप्ति की दिशा में तत्काल कदम उठाया जाए। 8. यू.सी.सी. पर पुनर्विचार – केंद्र व राज्य में लागू यू.सी.सी. पर पुनर्विचार किया जाए। 9. कुसुमटोला के ग्रामीणों को रोजगार – ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम कुसुमटोला के स्थानीय निवासियों को खनन क्षेत्र कलवर-डुलकी माइंस में रोजगार दिया जाए।संगठन ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर निराकरण किया जाए, अन्यथा संगठन क्षेत्र की किसान-मजदूर व क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।Spread the lovePost navigation“ओजोन की रक्षा करेंगे, पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे” – संकल्प लेकर लौह नगरी दल्ली राजहरा में युवाओं ने चलाया “स्वच्छता अभियान” ।