दल्ली राजहरा बुध वार 16 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
      विश्वकर्मा पूजा महोत्सव _2026

 

 

सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर  विश्वकर्मा पूजा समिति  समस्त रेलवे कर्मचारीयो के द्वारा रेलवे इंस्टीट्यूट, दल्ली-राजहरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।

 

इस शुभ अवसर पर कल 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा के पश्चात संध्या 8:00 ग्राम अड़जाल (पोस्ट खलारी) के छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मोर जहुरिया सांस्कृतिक दल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रेलवे इंस्टीट्यूट, रेलवे स्टेशन के पास, दल्ली-राजहरा में दी जाएगी ।

 

 

आयोजन विश्वकर्मा पूजा  समिति रेलवे कर्मचारी संघ ने नगर के सभी सम्मानित नगरवासियों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और महाप्रसाद ग्रहण करने का विनम्र आग्रह किया है।

 

आयोजक समिति  _समस्त विश्वकर्मा पूजा आयोजन समिति,  समस्त रेलवे कर्मचारी गण , दल्ली-राजहरा के द्वारा  विशेष अपील की  जा रही है कि आइए, हम सब मिलकर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से सजे मोर जहुरिया कार्यक्रम में सहभागी बनें और इस आयोजन को सफल बनाएं।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!