छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
मारुति एवं भारती इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग दानी टोला में साइबर अपराध यातायात जागरूकता महिला अधिकार एवं पास्को एक्ट के संबंध में दी गई जानकारी

दल्ली राजहरा
मंगलवार 23 दिसंबर 2025
भोजराम साहू 9893 765541
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 23.12.2025 को मारुति एवं भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, दानीटोला के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात जागरूकता तथा महिला अधिकार/पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।

➡️🔥💥 साइबर जागरूकता अभियान💥🔥⬅️
विद्यार्थियों को निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई—
👉 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर एवं www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
👉 अनजान लिंक पर क्लिक करने, OTP साझा करने के खतरे, डिजिटल अरेस्ट
👉 सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड
👉 APK फाइल डाउनलोड से मोबाइल हैकिंग एवं धोखाधड़ी की आशंका
👉सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने एवं व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के उपाय ।

➡️🔥💥🚦 यातायात जागरूकता💥🔥⬅️
👉 हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
👉तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई।
👉 मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने की समझाइस दी गई ।
👉 नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना दंडनीय अपराध है के संबंध में जानकारी दी गई।
👉यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी लाने की जानकारी दी गई।





