कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

बालोद जिले के गुरुर विकासखंड क़े सोरर में सीईओ जिला पंचायत बालोद ने किया औचक निरीक्षण

गुरुर

शनिवार 17 जनवरी 2026

देशधर साहू

 

आज दिनांक 16.01.2026 को जिला बालोद अंतर्गत जप गुरूर क़े ग्राम पंचायत सोरर में प्रातःकालीन आवास का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालोद सुनील कुमार चन्द्रवंशी द्वारा आवास निरीक्षण के दौरान नवीन स्वीकृत आवास लाभार्थियो के अप्रारंभ आवासो को यथाशीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन आवासो को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा गया ।

साथ ही लाभार्थियो को उक्त निर्माणाधीन आवासो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिंस्टम/सोखता गढ्ढा का निर्माण करने तथा पीएम सूर्य घर योजना के तहत् सोलर पैनल लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। योजनान्तर्गत लाभार्थियो से चर्चा करते हुए आवास निर्माण से संबंधित समस्याओ को संज्ञान में लेते हुए तत्काल समाधान हेतु संबंधित अमलो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
साथ ही उक्त आवास निरीक्षण मे अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा साथ ही अधिकारी /कर्मचारी को हितग्राही की समस्याओं का त्वरित निदान करने क़े निर्देश दिए।

 

 उक्त आवास निरीक्षण में जिला समन्वयक आवास,सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद ,अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग गुरूर, उपभियंता, तकनीकी सहायक आवास / नरेगा, आवास नोडल,सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे!

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!