कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल” स्थापना दिवस पर हुई सेल दौड़, सुजीत मंडल आए 50 प्लस कैटेगरी में प्रथम !

दल्ली राजहरा

शनिवार 24 जनवरी 2026

भोज राम साहू 98937 65541

दल्ली राजहरा खदान समूह द्वारा के मानव संसाधन विभाग के द्वारा आज 24 जनवरी 2025 को सेल स्थापना (सेल गौरव दिवस )पर सेल रन  का आयोजन गिरीश कुमार मढ़रिया ( उप प्रबंधक कार्मिक )के नेतृत्व में किया गया । इस आयोजन के मुख्य अतिथि आर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह थे l उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 1954 से लेकर 2026 तक का लंबा सफर हम सभी के लिए गौरवपूर्ण और संघर्षपूर्ण , लेकिन सफल रहा है l

 देश जब आजाद हुआ तब देश को विकास के लिए स्टील की आवश्यकता हुई क्योंकि किसी भी देश के विकास के लिए स्टील का महत्वपूर्ण योगदान होता है । इसके लिए स्टील प्लांट की प्रारूप बनाया गया उसे संचालित करने के लिए हिंदुस्तान स्टील प्लांट का होल्डिंग कंपनी बनाई गई और जैसे-जैसे उत्पादन प्रारंभ हुआ प्लांट को बेहतरीन ढंग से चलाने के लिए 24 जनवरी 1973 को स्टील कंपनी की स्थापना की गई । उसी दिन को आज हम सेल स्थापना दिवस या सेल गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं । आप सभी ने आज इस स्थापना दिवस के दौड़ में दौड़े कोई फर्स्ट आया कोई लास्ट हमारे ओर से सभी को इस गौरव पल के लिए हार्दिक बधाई । मैं सभी का धन्यवाद देता हूं समय के साथ देश बदल रहा है और हमारी कंपनी की उत्पादन भी दिनों दिन प्रगति कर रहा है । हमें अपनी कंपनी पर गर्व है हम अपने आसपास के क्षेत्र में विकास और उत्पादन दोनों को बनाए रखने का भरकर प्रयास करते हैं । हमारा प स्लोगन है कि “हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल” हमारा यह यही वाक्य हमें एक दूसरे से जोड़ता है । हमारे स्टील प्लांट हमारा शहर नई ऊंचाई की ओर अग्रसर हो और पूरे विश्व में इसका नाम रोशन हो इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा ।

गिरीश कुमार मढ़रिया ने कहा की दल्ली राजहरा में स्थापना दिवस समारोह कई वर्षों से चल रहा है लेकिन हमारे खदान के मुखिया गहरवार जी के द्वारा एक नई चीज प्रारंभ की गई है जैसे की भिलाई में टॉप टेन में आने वाले प्रतिभागियों को ही टी-शर्ट दी जाती है लेकिन हमारे दल्ली राजहरा में जितने भी प्रतिभागी इस दौड़ में हिस्सा लेते हैं सभी का सम्मान शर्ट देकर किया जाता है । यह हमें भिलाई से अलग बनाता है ।

 कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं रितेश मिश्रा (श्रम कल्याण अधिकारी) ने कहा कि हम लोग ऐसे संस्थान से जुड़े हैं जो आज इस्पात उद्योग में प्रतिस्पर्धा में काफी आगे है l विश्व का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात बनाने वाले देश का पहला सर्वोच्च हमारा संस्थान है l भिलाई देश की शान है और राजहरा भिलाई की जान है l राजहरा की लौह अयस्क देश को सर्वोच्च लौह उत्पादक संस्था बनाती है l भारतीय इस्पात प्राधिकरण का गठन 24 जनवरी 1973 को हुआ था l उस पल संजोकर प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता है l जिसे आज सेल गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है l यह हमारे लिए गौरव का दिन है ।

उत्पादन के साथ-साथ हमारी गतिविधियां खेल और आसपास के विकास की भी रही है l सेल में खेलों के विकास के लिए भी लगातार क्रियाकलाप होते रहते हैं l उसी कड़ी में आज यह सेल रन आयोजन किया गया l जिसमें 126 स्कूल के बच्चे तथा 50 से ऊपर एवं 50 वर्ष तक के 120 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया , इस तरह कुल 246 लोगों ने इस सेल दौड़ में दौड़े ।

 सेल रन को 6 भागों में बांटा गया था जिसमें कक्षा पांचवी से 9वीं तक लड़के एवं लड़कियां कक्षा दसवीं से 12 वीं तक लड़के एवं लड़कियां 50 वर्ष से कम अधिकारी एवं कर्मचारी एवं 50 वर्ष से अधिक आधिकारी एवं कर्मचारी थे ।

 

सेल दौड़ का परिणाम इस प्रकार से रहा ।

ग्रुप ए (कक्षा पांचवी से 9वी तक ) लड़के

 👉प्रथम_ नितिन नाग (लिटिल बर्ड अकैडमी)

👉द्वितीय_ प्रकाश कुमार गुप्ता (निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल)

👉तृतीय _आयुष कुमार 

 गर्ल्स 👉प्रथम_ जया साहू (गुरु नानक उच्च माध्यमिक विद्यालय )

👉 द्वितीय आरसीम खान ( निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल)

👉तृतीय _स्वाति साहू मां भवानी उत्तर माध्यमिक विद्यालय ।

ग्रुप बी ( कक्षा दसवीं से 12वीं तक )

लड़के

👉प्रथम_ शिवकुमार

👉 द्वितीय _रोहित कुमार

👉तृतीय _ महेंद्र कुमार

तीनों छात्र भिलाई स्टील प्लांट दल्ली राजहरा के राजहरा खदान समूह के अंतर्गत मानव संसाधन विभाग के सहयोग से राजहरा महिला समाज द्वारा संचालित चित्रकूट हॉस्टल में रह कर सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई करते हैं।

गर्ल्स

👉 प्रथम_ कुमकुम खरे

👉 द्वितीय _मोनिका

👉तृतीय _देविका यादव

यह तीनों छात्राएं सेजस नया बाजार स्कूल में के छात्राएं हैं ।

अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग( 50 वर्ष से कम)

  👉प्रथम _ दिनेश अमरिया CSW प्लांट दल्ली

👉द्वितीय _नाथूलाल मीणा (फायर ब्रिगेड)

👉 तृतीय _रामनिवास केवट (राजहरा मैकेनिक माइंस) पिछले वर्ष भी सेल दौड़ में इनका द्वितीय स्थान आया था ।

50 वर्ष से अधिक 

👉प्रथम सुजीत कुमार मंडल एमएसडीएस दल्ली पिछले वर्ष सेल दौड़ में इन्हें तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था ।

👉द्वितीय _चिरंजीवी लाल ( एमएसडीएस पावर सप्लाई दल्ली )

 तृतीय चिरंजीवी लाल एमएसडीएस पावर सप्लाई  राजहरा

 

सेल रण में को बेहतरीन ढंग से संचालित करने के लिए दारा सिंह एवं उनके  टीम को भी सम्मानित किया गया।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!