दल्ली राजहरा शनिवार 07 फ़रवरी 2026 भोज राम साहू 98937 65541 नगर के रिक्त हो रहे बी एस पी क्वार्टर को ठेका श्रमिकों को दिए जाने व डी ए वी स्कूल में अंतागढ़ की तर्ज़ पर ठेका श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने ई डी माइंस कमल भास्कर से विशेष मांग की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की जीवन रेखा रहे दल्ली राजहरा खदान समूह के उत्पादन में इन दिनों ठेका श्रमिकों का 80 प्रतिशत योगदान है। कई श्रमिकों को आवास चिकित्सा व शिक्षा संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन ठेका श्रमिकों समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए उन्हें आवास व उनके बच्चों को डी ए वी विद्यालय में निशुल्क प्रवेश देकर उन्हें सुविधा प्रदान किया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने नगर के बीएसपी क्षेत्रों के कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर बी एस पी के कार्यपालक निदेशक खदान कमल भास्कर से मुलाक़ात कर भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी क्वार्टरों का मरम्मत करने के लिए भी ज्ञापन सौंपा ।नगर के विकास से संबंधित सौंपे गए ज्ञापन में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 6,7, 8 22 में बीएसपी द्वारा बनाई गई निवासरत क्वार्टर में बहुत सी समस्याएं हैं जो निम्नांकित है। टाउनशिप क्षेत्र के अंतर्गत सभी क्वार्टरों के पीछे पोर्ट यार्ड की सफाई अति आवश्यक है सभी क्वार्टरों का छतों की मरम्मत व दीवारों की मरम्मत की जाए ।टाउनशिप में स्थित रिक्त क्वार्टर को सेवानिवृत बीएसपी कर्मचारियों को भिलाई की तर्ज पर लीज पर दिया जाए। उन्होंने कहा कि डी ए वी स्कूल में अंतागढ़ डी ए वी स्कूल की तर्ज पर राजहरा के ठेका श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिया जाए। इसके अलावा बीएसपी प्राथमिक शाला क्रमांक 6 के बाउंड्री वॉल की मरम्मत किया जाए ताकि राम मंदिर के समक्ष सौंदर्य करण कार्य किया जा सके।Spread the lovePost navigationरेखा साहू को सचिव( महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद ) बनने पर तहसील साहू संघ ने दी बधाई झरन मैया मंदिर प्रांगण में 8 फरवरी से होगी संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन ।