
दल्ली राजहरा रविवार 8 फरवरी 2026 भोजराम साहू 9893 765541
भाव सिंह विश्कर्मा के हाथों संपन्न हुआ सी सी रोड का भूमि पूजन ।

कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम पंचायत दानीटोला बोरीद मे जिला खनिज न्यास निधि से 19 लाख 80 हजार का C C रोड का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया ।

शिवराम सिंन्द्रामे व संतोष जैन (बूथ अध्यक्ष) के हाथों संपन्न हुआ सेड निर्माण भूमि पूजन ।
ग्राम पंचायत कुसुम कसा मे जिला खनिज न्यास निधि से 15 लाख के बज़ार सेड निर्माण का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया ।

योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए बूथ अध्यक्ष भाव सिंह विश्वकर्मा शिवराम सिंन्द्रामे व संतोष जैन के हाथों 19 लाख 80 हजार रुपए से सीसी रोड तथा 15 लख रुपए से सेट निर्माण कुल 34 लाख 80 हजार रुपए का निर्माण कार्य की भूमि पूजन कराया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इस लिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा ।





