दल्ली राजहरा

सोमवार 9 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

मंदिरो में चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 03 प्रकरणों में 01 शातिर चोर गिरफ्तार। 
थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम परसोदा, तमोरा व थाना गुरूर,थाना क्षेत्र में किये चोरी । पूर्व में आरोपी मंदिर चोरी में जा चुका है जेल। 
आरोपी के कब्जे से चोरी किये नगदी रकम 3666 रू को किया बरामद।
पुलिस अधीक्षक बालोद  ने आम जनता से की अपील  घरो मंदिरों के आसपास सी.सीटीव्ही कैमरा अवश्य लगवाये।

                   समाचार

 पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  अभिषेक शांडिल्य,  पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद  बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे मंदिरो घरों में छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ चोर को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को निर्देश प्राप्त हुआ। 
                      वरिष्ठ अधिकारीयों का दिशा निर्देश प्राप्त होने से स्वंय थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम बनाकर थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में सायबर सेल बालोद की टीम के सहयोग से 01. ग्राम तमोरा स्थित राधाकृष्ण, 02. ग्राम तमारेा स्थित श्री राम मंदिर 03. ग्राम परसोदा स्थित शानिमंदिर में चोरी करने वाले चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त किया व आरोपी के कब्जे से चोरी किये नगदी रकम 3666 रू को बरामद किया गया है।

प्रकरण का विवरण निम्नानुसार हैः-

प्रकरण 01:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.02.2026 के रात्रि 20.00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 07.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम तमोरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के दरवाजा मे लगे ताला को गैती से  तोड़कर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दान पेटी को निकाल कर सडक के दुसरे ओर ले जाकर दानपेटी को खोलकर दान पेटी मे रखे चिल्हर एवं नोट करीबन 5000/रुपये को चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रार्थी दीनानाथ यादव निवासी ग्राम तमोरा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

 

प्रकरण 02:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.02.2026 के रात्रि 21.00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 08.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम तमोरा स्थित श्रीराम मंदिर के दीवाल फांदकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दानपेटी के ताला को पलास से तोडकर दानपेटी मे रखे चिल्हर एवं नोट करीबन 7000/रुपये को चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रार्थी दीनानाथ यादव निवासी ग्राम तमोरा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

 

प्रकरण 03:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 05.02.2026 के शाम 06.00 बजे से 06.02.2026 के प्रातः 05.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम परसोदा स्थित शनि मंदिर के चैनल गेट मे लगे ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दानपेटी को निकाल कर पास के अन्नपुर्णा मंदिर के पीछे ले जाकर दानपेटी के लॉक को तोडकर दानपेटी मे रखे नगदी रकम चिल्हर एवं नोट करीबन 3000/रुपये को चोरी कर ले जाने की प्रार्थी मन्नु लाल ठाकुर निवासी ग्राम परसोदा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
आरोपी महेश यादव पिता राधे लाल उम्र 33 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद के खिलाफ अन्य पंजीबध्द मामले 

01.      थाना बालोद में

अपराध क्रमांक 551/2017 धारा 457, 380 भादवि , अपराध क्रमांक 100/2019 धारा 379 भादवि ,À  अपराध क्रमांक 29/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट , अपराध क्रमांक 281/2023 धारा 457,380 भादवि , अपराध क्रमांक 382/2024 धारा 331(4),305ए बीएनएस  अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 331(4),305ए बीएनएस थाना  अपराध क्रमांक 387/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस 

 2.थाना गुरूर 

अपराध क्रमांक 134/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस  अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस  अपराध क्रमांक 351/2021 धारा 457, 380 भादिव  अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 457, 380 भादवि अपराध क्रमांक 439/2015 धारा 452,294,506 भादवि 

 

          उक्त अज्ञात चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं टीम सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य की टीम की सराहनीय भूमिका रही है।à
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!