
दल्ली राजहरा
मंगलवार 10 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
विशेष
👉 बालोद पुलिस द्वारा शांम के समय अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों पर कार्यवाही 80,000 रू. का अर्थदण्ड।
👉 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों पर भी किया गया 13,400रू. की चालानी कार्यवाही।
👉06 वाहन चालकों का लायसेंस 06 माह के लिए किया जाना है निलंबित ।
👉 एक चालक और मालिक को हुआ बिना लाइसेंस चलाना और चलाने देने पर 10000 रुपये का अर्थ दण्ड ।

➡️🔥💥समाचार💥🔥⬅️
यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर शांम के समय शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 07 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालकों को कुल 80,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों का लायसेंस 06 माह के लिए निलंबन करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र प्रेषित कर निलंबन की कार्यवाही की रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों पर भी कार्यवाही कर 13,400रू. की चालानी कार्यवाही भी किया गया है।





