दल्ली राजहरासोमवार 16 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541घनश्याम पारकर (अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी) महामाया दुलकी एवं कलवर खदान ने बतलाया कि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग ( सी एस आर ) भिलाई इस्पात संयंत्र के सौजन्य एवं दुलकी खदान, लौह अयस्क समूह राजहरा के सहयोग से ग्राम दुलकी मे वीर नारायण सिंह जयंती , बाल क्रीडा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मोगरा का आयोजन किया गया ।यह आयोजन दो दिवसीय रहा। प्रथम दिवस स्कुल के छात्र छात्राओं के खेल प्रतियोगिता रखा गया जिसमें खो खो ,फुगड़ी, रस्सा खीच आदि विभिन्न खेलो का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एवं दूसरे दिन पुरस्कार वितरण एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम मोंगरा कोरबा के कलाकारों का आयोजन किया गया। यह आयोजन लौह अयस्क समूह राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक बी गहरवार के मार्गदर्शन एवं महाप्रबंधक अरूण कुमार के सहयोग से हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि दुलकी खदान के खान प्रबंधक मनीष जायसवाल, विशेष अतिथि रमेश हेडऊ , वरिष्ठ प्रबंधक नितेश क्षत्रिय, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश ठाकुर सी.एस.आर. भिलाई इस्पात संयंत्र के उपप्रबंधक कमलकांत वर्मा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ शीतला माता एवं ग्राम देवताओं के पूजा अर्चना कर किया गया । मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल ने अपने उदबोधन मे समारोह के आयोजन के लिए ग्राम समिति के सभी पदाधिकारियों के सराहना करते हुए कहा खेल से बच्चों के शारीरिक विकास होता है एवं सांस्कृतिक समारोह के आयोजन से अपने सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने के लिए प्रेरणा मिलती है। सास्कृतिक कार्यक्रम मे स्कुल के बच्चों ने बहुत सुन्दर रिकार्डिंग डांस किया। तत्पश्चात कोरबा कलाकारों ने विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन के साथ, सुआ गीत, कर्मा ,ददरिया ,गौरी गौरा जसगीत,राऊत नाच , गेड़ी नृत्य, पंथी नृत्य किया जो दर्शकों का मन मोह लिया । दुलकी खदान के श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर ने अपने हास्य व्यंग्य कविता से लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया । कार्यक्रम का संचालन संतोष सलामे एवं जैनसिह उईके ने किया। इस अवसर प्रमुख रूप से ग्राम समिति के अध्यक्ष मंगुनसिंग कोला, शिवकुमार बोगा , कमकासुर के ग्राम पटेल रामलाल सलामे , ग्राम बोदरा के पटेल फूलसिंग सलामे, कट्टापार के ग्राम पटेल जय सिंग नुरूटी तथा पुसेवाड़ा के ग्राम पटेल शिवलाल पोया उपस्थित थे । अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किये ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भागवत कोला ,श्रवण कोला , गैदलाल सलामे, श्री राम नुरूटी, परमेश्वर सलामे, मेहरसिंह हडामी एवं जगत टेकाम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम मे आस-पास गांव से बड़ी संख्या मे महिला एवं पुरुष पहुचे थे । Spread the lovePost navigation“महाशिवरात्रि में निकली महादेव की बारात” कुसुमकसा हुआ संजय बैस के प्रयास से हुआ शिवमय। ” मन वचन और कर्म से भी हमारे जीवन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए कि किसी को परेशान करना , किसी को सताना ।” :– आचार्य जितेंद्र महराज चैतन्य