दल्ली राजहरा

मंगलवार 17 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा के महिला समाज द्वारा समाजिक कल्याण , मानवता एवं सेवा भावना के उद्देश्य को लेकर युवराज साहू (संचालक गांधी विद्या मंदिर) के अनुरोध पर गांधी विद्या मंदिर दल्ली राजहरा के स्कूल के K G _1 एवं K G _2 के छात्र छात्राओं को स्कूल बैग एवं स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी दिया गया ।

   युवराज साहू ने इस अवसर पर महिला समाज के पदाधिकारियों को बच्चों के स्कूल बैग के लिए सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ।
महिला समाज के अध्यक्ष श्रीमती रेखा गहरवार ने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों के सहभागी बने और मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा कार्य करे। आज बच्चों को बैग मिलने पर उनकी खुशी देखकर हम लोगों को भी बचपन याद आ गया । जब स्कूल में पढ़ने के समय हमें कुछ भी गिफ्ट मिलता था तो मन प्रफुल्लित होता था । आज बच्चों की खुशियां ने हमें अपनी बचपना याद दिला दी । उन्होंने बच्चों को खूब मेहनत करने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। 
इस अवसर पर राजहरा महिला समाज की ओर से अध्यक्षा रेखा गहरवार ,उपाध्यक्षा शीला जयप्रकाश, सचिव मिनोती बास्के, सहसचिव शिल्पा जायसवाल ,कोषाध्यक्ष प्रभा सिंह मसाला प्रभारी उषा रामटेके , कैटरिंग प्रभारी प्रतिमा सिंह, बाल मंदिर प्रभारी आशा लता मजगहे एवं केयरटेकर सोनू राम साहू तथा 

गांधी विद्या मंदिर दल्ली राजहरा युवराज साहू अध्यक्ष गांधी विद्या मंदिर संचालन समिति, प्राचार्य मंजू गुप्ता, प्रदीप बनसोडे ,शुल्क प्रभारी युवराज साहू ,एल के ढालेंद्र, शीतल साहू ,खोमलाल, दिनेश्वरी साहू ,पूजा साहू ,राधिका ,प्रीति साहू ,दिव्या तिवारी ,दिलेश्वरी साहू ,विनीता प्रज्ञापति ,रश्मि ,भारद्वाज,कुलेश्वरी साहू उपस्थित थे ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!