कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

पी एम आवास योजना के हितग्राहियों के समर्थन में आगे आए ब्लाक कांग्रेस कमेंटी

दल्ली राजहरा
मंगलवार 17 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (2.0 BLC) के हितग्राहियों को पिछले तीन माह से शासन द्वारा स्वीकृत राशि का भुगतान नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हितग्राहियों की इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है।

अधिकारियों से सीधी चर्चा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगरपालिका कार्यालय पहुँचा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) सह तहसीलदार श्री देवेन्द्र कुमार नेताम की अनुपस्थिति में पदाधिकारियों ने इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय एवं सब-इंजीनियर शहबाज से भेंट की। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि राशि के अभाव में गरीब परिवारों का घर अधूरा पड़ा है, जिसका जिम्मेदार प्रशासन है।

19 हितग्राहियों को तत्काल राहत का आश्वासन

इंजीनियरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल CMO श्री देवेन्द्र कुमार नेताम से दूरभाष पर चर्चा की। चर्चा के दौरान CMO ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया किप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 19 चिन्हित हितग्राहियों की रुकी हुई राशि शीघ्र स्वीकृत कर सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।”

जनता के संघर्ष के लिए संकल्पित

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इस सफल प्रयास पर स्थानीय हितग्राहियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया है।

रतिराम  कोसमा (अध्यक्ष ब्लॉक  कांग्रेस कमेटी) ने कहा:

शहर की जनता के हक और उनके अधिकारों के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा हमेशा सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी। किसी भी गरीब का आशियाना राशि के अभाव में रुकने नहीं दिया जाएगा।”

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

 रति राम कोसमा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) , चंद्र प्रकाश सिन्हा (मंडल अध्यक्ष) , विवेक मसीह (मंडल अध्यक्ष) , के. ईश्वर राव (जिला पदाधिकारी), लक्ष्मण प्रसाद शर्मा (जिला पदाधिकारी) एवं  कांग्रेस जन उपस्थिति थे ।

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!