दल्ली राजहरा शनिवार 19 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चौहान के मार्गदर्शन में दल्लीराजहरा पुलिस ने गुरुवार को शहर में बड़ा सर्च अभियान चलाया। एक साथ 11 टीमों ने असामाजिक तत्वों, निगरानीशुदा बदमाशों के अड्डों, होटलों और ढाबों पर दबिश दी।

 

यह पूरा अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना और सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें जिले के 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। यह कार्रवाई नशामुक्ति अभियान के तहत की गई।

दबिश के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक महिला के घर से 15 नग देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिस पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं एक ढाबे में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया।
इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और गणेश पंडालों में पैदल फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 53 लोगों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के बाद एसपी श्री किरण चौहान ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की डी-ब्रीफिंग ली और उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की Visible Policing आम जनता में सुरक्षा की भावना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करती है। उन्होंने सूचना तंत्र को और मजबूत करने तथा समय-समय पर ऐसी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!