
दल्ली राजहरा
मंगलवार 24 फरवरी 2026
भोज राम साहू 9893765541
इस वर्ष 2026 की होली को चंद्र ग्रहण की नजर लग गई है । जिसके कारण 4 मार्च 2025 को रंग खेला जाएगा । 2026 की होली अनोखी होली कहलाएगी क्योंकि बुजुर्गों ने बताया कि आज तक ऐसा अद्भुत और दुर्लभ संयोग कभी नहीं हुआ है कि होलिका दहन और रंग उत्सव के बीच एक दिन का अंतर रहा हो ।

विदित होगी इस वर्ष 2 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होलिका दहन होगा और हिंदू धर्म तथा भारतीय संस्कृति के अनुसार होलिका दहन के दूसरे दिन रंग पर्व अर्थात रंग खेला जाता है लेकिन 3 मार्च बुधवार को खगाध्र चंद्र ग्रहण होने के कारण ज्योतिषों ने इस दिन होली खेलने वर्जित बताया है ।

पंडित विजय शर्मा (भागवताचार्य ) निवासी वार्ड नंबर 23 दल्ली राजहरा ने बताया कि आज 24 फरवरी मंगलवार से होलाष्टक लगेगा जिसमें की कोई भी शुभ कार्य जैसे की पूजा गृह प्रवेश भूमि पूजा की प्रारंभ नहीं होता । पूर्व निर्धारित कार्य भले हो सकता है होलाष्टक की शुरुआत होलिका दहन के एक सप्ताह पूर्व प्रारंभ होती है तथा होलिका दहन के बाद समाप्त होती है । यह एक सप्ताह का रहता है । होलिका दहन का समय 2 मार्च की रात्रि एवं 3 मार्च प्रातः 1:26 से 2:38 तक है ।





