कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा परिक्षेत्र में कर्मा जयंती एवं निशुल्क आदर्श विवाह के संबंध में बैठक संपन्न।

दल्ली राजहरा

गुरुवार 26 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा परिक्षेत्र का संबंधित तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की जयंती (पाप मोचनी एकादशी ) 15 मार्च 2026 को “कर्मा जयंती एवं निशुल्क आदर्श विवाह” के दो दिवसीय आयोजन के संबंध में आवश्यक बैठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडर दल्ली में संपन्न हुआ ।

इस बैठक के तोरण लाल साहू( पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ) राजेश साहू( संगठन सचिव ) घनाराम साहू (कोषाध्यक्ष) चंदन साहू ( अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ) अंजू साहू ( उप संयोजिका न्याय प्रकोष्ठ ) , प्रभारी किशोर साहू, गजेंद्र साहू एवं द्रोपती साहू (पूर्व सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद) उपस्थित थे ।

 बैठक में अतिथियों ने समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की जयंती को भव्यता के साथ मनाने के संबंध में अपना अपना विचार रखें ।

तोरण लाल साहू ने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए इस तरह की आयोजन अति आवश्यक है यह समाज हमारा अपना है जहां हमें मान सम्मान के साथ आपसी भाईचारा मजबूत रखने का अवसर मिलता है ।

शीतल साहू ने सभी से अनुरोध किया कि साल में सिर्फ समाज के लिए 2 दिन आप अवश्य दीजिए । हमारे समाज के आराध्य देवी मां कर्मा की जयंती को भव्य रूप में मनाने के लिए तहसील साहू संघ की ओर से बेहतरीन आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम दिन 14 मार्च को संध्या 4:00 बजे विशाल कलश यात्रा ,माताओ समाज की बेटियों एवं बहनों के द्वारा निकाली जाएगी ।जहां पुरुष वर्ग की भी भागीदारी अति आवश्यक है । यह कलश यात्रा मां कर्मा मंदिर प्रांगण से निकलकर पुराना बाजार शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए माइंस ऑफिस से तहसील साहू सदन कार्यालय पहुंचेगी तथा शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक होते हुए वापस मां कर्मा मंदिर गांधी चौक पहुंचेगी । 

 शाम को आदर्श विवाह में सम्मिलित जोड़ों का हरिद्रा लेपन तेल मायन कार्यक्रम होंगे । रात्रि में सभी उपस्थित सज्जनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है । 

दूसरे दिन 15 मार्च को प्रातः मां कर्मा मंदिर प्रांगण में भगवान सत्यनारायण की पूजा होगी तथा बारात स्वागत उपरांत आदर्श विवाह की रस्म संपन्न होगी । अतिथि आगमन अतिथि स्वागत तथा अतिथि संबोधन होगा ।कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सभी उपस्थित सज्जनों के लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था रहेगी तथा कार्यक्रम के अंत में भी सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है ।

अंजू साहू ने कहा कि कार्यक्रम के लिए निर्धारित सहयोग राशि रखी गई है सभी को सहयोग राशि देना होगा इस सहयोग राशि में 60% की राशि सदस्यता शुल्क जिला शुल्क प्रदेश शुल्क जैसे विभिन्न शुल्क के रूप में जाएगी 40% की राशि तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के लिए होगा जिसमें से आदर्श विवाह तथा सभी समाज के व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था एवं कार्यक्रम आयोजन में खर्च होगा । 

राजेश साहू ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आप सभी से निवेदन है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समय का आप लोग पालन करें यह समाज हमारा है हम सबको इसे मजबूत करने के लिए सह परिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होना है । कार्यक्रम में मंच संचालन परीक्षेत्रीय अध्यक्ष हेमंत साहू ने किया तथा आभार व्यक्त द्रोपती साहू ने की । बैठक में परीक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा के समस्त सदस्य की उपस्थित रही।

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अन्य परिक्षेत्र में भी कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह के संबंध में बैठक आयोजित की गई ।

 

परिक्षेत्रीय साहू समाज पुराना बाजार अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ।

परिक्षेत्रीय साहू समाज गांधी चौक अध्यक्ष रेखा साहू के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ।

परिक्षेत्रीय साहू समाज ट्यूबलर शेड के अध्यक्ष उमाकांत साहू के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ ।

महिला कर्मा समिति के संयोजिका उमा साहू के नेतृत्व में कर्मा जयंती के संबंध में बैठक रखी गई ।

 

परिक्षेत्रीय अध्यक्षों के द्वारा आयोजित बैठक में तहसील साहू संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष शीतल साहू श्री तोरण लाल साहू राजेश साहू घनाराम साहू पितांबर साहू  गोविंद साहू रूपलाल किशन निर्मल दास पुरुषोत्तम राम सिंह श्याम दास भूखन चंदन प्रदीप बेदूराम विमला कुंती अंजू साहू दामिनी साहू सत्या साहू भोजेश्वरी साहू कस्तूरी साहू खेमिन रामेश्वरी भूमिका पुष्पा कल्याणी रेनेश्वरी राधिका तनु महेश्वरी सीमा भारती सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ‌

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!